शिकायत पत्र लेकर पहुंची महिला से भाजपा विधायक ने किया दुर्व्यहार, सरेआम दीं गालियां, पुलिस ने इसके बाद...देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Published: September 3, 2022 12:06 PM2022-09-03T12:06:49+5:302022-09-03T14:01:31+5:30

वीडियो में भाजपा विधायक को उसपर जोर-जोर से चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। एएनआई के मुताबिक विधायक महिला को गाली भी देते हैं।

Karnataka BJP MLA Aravind Limbavali verbally abused a woman&misbehaved when she tried to hand over a complaint letter to him | शिकायत पत्र लेकर पहुंची महिला से भाजपा विधायक ने किया दुर्व्यहार, सरेआम दीं गालियां, पुलिस ने इसके बाद...देखें वीडियो

शिकायत पत्र लेकर पहुंची महिला से भाजपा विधायक ने किया दुर्व्यहार, सरेआम दीं गालियां, पुलिस ने इसके बाद...देखें वीडियो

Highlights महिला भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली के पास एक शिकायत पत्र लेकर पहुंची थी।भाजपा विधायक महिला से शिकायत पत्र छीन लेते हैं और उसको गालियां देने लगते हैं।

बेंगलुरुः कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली का एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया है। वीडियो में भाजपा विधायक अरविंद महिला पर चिल्लाते हुए देखे जा सकते हैं। एएनआई के मुताबिक, भाजपा विधायक ने महिला को मौखिक रूप से गाली दी और उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला अरविंद लिंबावली के पास एक शिकायत पत्र लेकर पहुंची थी। वह उन्हें पत्र के साथ-साथ अपनी मौखिक शिकायत दर्ज कराना चाहती थी। महिला जब विधायक को पत्र सौंपने की कोशिश की तो वह उसपर भड़क गए और उससे शिकायत पत्र छीन लिया। वह पुलिस को उसे ले जाने के लिए कहते हैं।

वीडियो में भाजपा विधायक को उसपर जोर-जोर से चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। एएनआई के मुताबिक विधायक महिला को गाली भी देते हैं। विधायक से महिला कहती है आप महिला से ऐसे बात नहीं कर सकते हैं जिसपर वह और भड़क जाते हैं। वह लगातार उसपर चिल्लाते  हैं। महिला भी उनको जवाब देती रहती है।

महिला विधायक के पास भारी बारिश के बाद वरथुर, बेंगलुरु में उपजे हालाते के मुद्दों के बारे में अवगत कराना चाहती थी। वीडियो के अगले हिस्से में महिला को महिला पुलिसकर्मी पकड़कर थाने लेकर चली जाती हैं। 

 

Web Title: Karnataka BJP MLA Aravind Limbavali verbally abused a woman&misbehaved when she tried to hand over a complaint letter to him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे