लाइव न्यूज़ :

Karnataka BJP: कर्नाटक भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं!, बीजेपी के तीन विधायक सोमशेखर, हेब्बार और विश्वनाथ कांग्रेस के रात्रि भोज में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2023 16:19 IST

Karnataka BJP: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि विधायकों ने किसी बैठक में भाग नहीं लिया, बल्कि उनके निमंत्रण पर बुधवार रात को केवल रात्रिभोज में भाग लिया।

Open in App
ठळक मुद्देएस टी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार तथा विधान परिषद सदस्य एच. विश्वनाथ शामिल हैं।मैंने अलग से एक रात्रि भोज का आयोजन किया था।विधायक दल की बैठक में नहीं आए थे, वे केवल रात्रि भोज के लिए आए थे।

Karnataka BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने यहां अपने विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस द्वारा आयोजित एक रात्रि भोज में पार्टी के तीन विधायकों के भाग लेने को बृहस्पतिवार को ‘‘गंभीर विषय’’ बताया और कहा कि वह उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि विधायकों ने किसी बैठक में भाग नहीं लिया, बल्कि उनके निमंत्रण पर बुधवार रात को केवल रात्रिभोज में भाग लिया। इन तीन विधायकों में एस टी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार तथा विधान परिषद सदस्य एच. विश्वनाथ शामिल हैं।

विजयेंद्र ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे सुबह इस बारे में सूचना मिली। मैं उनसे आज ही बात करूंगा, मैं उनसे पूछूंगा कि उनके इरादे क्या हैं...यह गंभीर विषय है, मैं आज ही उनसे चर्चा करूंगा।’’ शिवकुमार ने कहा, ‘‘मैंने अलग से एक रात्रि भोज का आयोजन किया था।

जिसके लिए अन्य दलों के नेताओं को भी न्योता दिया गया था, इसलिए वे (सोमशेखर, हेब्बार), विश्वनाथ और अन्य समेत करीब 10 लोग आए थे।’ यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘वे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में क्यों आएंगे? वे हमारी पार्टी के विधायक नहीं हैं। वे विधायक दल की बैठक में नहीं आए थे, वे केवल रात्रि भोज के लिए आए थे।’ 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसBJPजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस