कर्नाटक विधानसभाध्यक्ष कागेरी ने राज्यपाल गहलोत से मुलाकात की

By भाषा | Published: July 26, 2021 05:01 PM2021-07-26T17:01:40+5:302021-07-26T17:01:40+5:30

Karnataka Assembly Speaker Kageri meets Governor Gehlot | कर्नाटक विधानसभाध्यक्ष कागेरी ने राज्यपाल गहलोत से मुलाकात की

कर्नाटक विधानसभाध्यक्ष कागेरी ने राज्यपाल गहलोत से मुलाकात की

बेंगलुरु, 26 जुलाई कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद सियासी उथल-पुथल के बीच राज्य विधानसभाध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने सोमवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की।

विधानसभाध्यक्ष कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, कागेरी ने राज्यपाल को उनके सचिवालय द्वारा पिछले दो वर्षों में उनके अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

विधानसभाध्यक्ष ने गहलोत से कहा, ‘‘इन दो वर्षों में, 'एक राष्ट्र, एक चुनाव', 'भारतीय संविधान' और 'संसदीय कार्यवाही में नैतिकता में गिरावट' पर चर्चा हुई।’’

बयान के अनुसार, इस पर गहलोत ने कागेरी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka Assembly Speaker Kageri meets Governor Gehlot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे