लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः टिकट नहीं मिलने पर पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर ने छोड़ी भाजपा, कहा- जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया उससे मैं परेशान हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2023 07:34 IST

इससे पहले शनिवार रात को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्रियों प्रहलाद जोशी तथा धर्मेंद्र प्रधान ने शेट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टर (67) से युवाओं के लिए रास्ता बनाने के वास्ते 10 मई को होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने भाजसा से इस्तीफा दे दिया है।भाजपा द्वारा टिकट नहीं मिलने पर शेट्टर ने कहा कि जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया उससे मैं परेशान हूं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया उससे मैं परेशान हूं।

हुबलीः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से टिकट नहीं मिलने पर रविवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। शेट्टर ने कहा कि वह पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा देंगे। कांग्रेस के राज्य की सत्ता में रहने के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे शेट्टर ने यह भी कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव निश्चित रूप से लड़ेंगे।

पार्टी में अपने योगदान और राज्य में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियों को याद करते हुए शेट्टर ने कहा, “जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया उससे मैं परेशान हूं। मैंने सोचा कि मुझे उन्हें चुनौती देनी चाहिए। इसलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मैं सिरसी जाऊंगा और विधानसभा से अपना इस्तीफा (विस अध्यक्ष को) सौंप दूंगा। आखिरकार मैं उस पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा जिसे मैंने राज्य में बनाया था।”

लिंगायत नेता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश रची गई। इससे पहले शनिवार रात को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्रियों प्रहलाद जोशी तथा धर्मेंद्र प्रधान ने शेट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टर (67) से युवाओं के लिए रास्ता बनाने के वास्ते 10 मई को होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने को कहा है।

बोम्मई, जोशी और प्रधान के साथ बैठक से पहले शेट्टर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें अपने परिवार के किसी भी सदस्य को चुनाव लड़ाने की पेशकश की गई है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह इसके लिए सहमत नहीं हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया