लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा से पूछा, "क्या कर्नाटक खिलौना है, जो वह अपना भविष्य मोदी के हाथों में सौंपेगा?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 30, 2023 17:28 IST

कर्नाटक में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दक्षिण की काशी कहे जाने वाले मैंगलोर में अमित शाह ने कर्नाटक के लोगों से कहा कि वो अपना भविष्य नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दें। क्या भाजपा ने कर्नाटक को मोदी के हाथों में खिलौना समझ रखा है?

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मैंगलोर में गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशानाअमित शाह ने कर्नाटक के लोगों से कहा कि वो अपना भविष्य नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप देंश्रीनेत ने कहा कि भाजपा पहले ये बताए कि बीते 3.5 सालों से कर्नाटक का भविष्य किसके हाथों में था

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा के खिलाफ चुनावी मैदान में सबसे मुश्किल चुनौती पेश कर रही कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मैंगलोर में पत्रकारों से बात करते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि कि मैंगलुरु को दक्षिण भारत का काशी कहा जाता है और इसी दक्षिण की काशी में अमित शाह ने कर्नाटक के लोगों से कहा कि वो अपना भविष्य नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दें। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने सवालिया लहजे में भाजपा से सवाल किया, "भाजपा पहले यह बताए कि पिछले 3.5 सालों से कर्नाटक का भविष्य किसके हाथों में था? मोदी ने सभी भ्रष्टाचारों पर परदा डालने का विकल्प क्यों चुना? क्या यह कर्नाटक के लोगों का अपमान नहीं है कि भाजपा यहां विधायकों को चुनने की बजाय राज्य का भविष्य नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपने की बात कह रही है। क्या भाजपा ने कर्नाटक को मोदी के हाथों में खिलौना समझ रखा है?"

पत्रकारों से बात करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "मैंगलोर नदियों, सुंदर समुद्र तटों और मंदिरों की धरा है, लेकिन इसके बावजूद यह पर्यटन का कोई बड़ा केंद्र नहीं है। विभिन्न प्रतिभाओं और तकनीकी कौशल वाले लोगों के बावजूद मैंगलोर बड़े निवेशों को इसलिए आकर्षित नहीं कर पाता है क्योंकि कोई भी निवेशक अपना पैसा ऐसी जगह निवेश नहीं करना चाहता है जहां सांप्रदायिक तनाव हो, जैसा की भाजपा द्वारा नफरती प्रयोगशाला के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है।"

सुप्रिया ने आगे कहा, "बीजेपी 35 सालों से मेंगलोर लोकसभा जीत रही है, लेकिन यहां के सांसद ने कभी अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया है। यहां तक ​​कि बड़ी परियोजनाएं जैसे एमआरपीएल, एमसीएफ और एसईजेड के अलावा बंदरगाह, हवाईअड्डे और राजमार्ग भी कांग्रेस के शासन में लाए गए थे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव अब महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर चुका है और मैंगलोर की जनता ने भाजपा को हटाने और कांग्रेस को भारी बहुमत से जीताने का मन बना लिया है।"

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में विशेष रूप से तटीय कर्नाटक को पूरा एक खंड दिया है। कर्नाटक कांग्रेस ने 22 जनवरी 2023 को मंगलुरु में प्रजा ध्वनि यात्रा के दौरान राज्य में करावली क्षेत्र के लिए दस संकल्प की घोषणा की थी। जिसमें रोजगार, निवेश, पर्यटन और रोजगार पैदा करके "तटीय क्षेत्र" के विकास को प्राथमिकता दी जानी है। इसे पाने के लिए कांग्रेस 2,500 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट के साथ "करावली विकास प्राधिकरण" नाम से एक सांविधिक निकाय का गठन करेगी।"

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "कांग्रेस मैंगलोर को भारत का अगला आईटी और परिधान उद्योग केंद्र बनाएगी। जिसमें 1 लाख रोजगार सृजित होंगे और प्रत्येक मछुआरे के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कवरेज, मछुआरिनों को 1 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण के साथ मछली पकड़ने की नाव खरीदने के लिए 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी का भी प्रावधान है।"

भाजपा पर हमलावर होते हुए कांग्रेस प्रवक्ता श्रीनेत ने कहा, "कांग्रेस के उलट कर्नाटक दौरे पर आए वरिष्ठ भाजपा नेताओं की भाषा देखिए। प्रधानमंत्री मोदी यहां आये थे लेकिन उन्होंने राज्य या लोगों से भाजपा द्वारा किए गए वादों पर एक शब्द नहीं बोला। भ्रष्टाचार पर एक शब्द भी नहीं बोला। यहां तक की प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री बोम्मई या फिर येदियुरप्पा जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का नाम तक नहीं लिया। यह चुनाव कर्नाटक के लगभग 6.5 करोड़ लोगों का है लेकिन पीएम मोदी लगातार यहां की जनता का अपमान कर रहे हैं।”

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Supriya Shrinetकांग्रेसअमित शाहनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप