लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: सिद्धरमैया ने वोटिंग के दिन भाजपा को घेरा, बोले- "वे पैसा बहा रहे हैं क्योंकि काम नहीं किया है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 10, 2023 15:15 IST

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वो यह विधानसभा चुनाव "धन बल" से जीतना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा पैसों की ताकत पर यह विधानसभा चुनाव जीतना चाहती हैसिद्धारमैया ने कहा कि पैसे बहाना भाजपा की मजबूरी है क्योंकि उसने कोई विकास कार्य नहीं किया हैकर्नाटक में पीएम मोदी ने धार्मिक आधार पर वोटों की गोलबंदी का प्रयास किया लेकिन वो फेल हो गये

बेंगलुरु:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उस दिन सत्ताधारी दल भाजपा पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप लगाया है, जिस दिन पूरे सूबे में मतदाता वोट डाल रहे हैं। जी हां, कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार और भाजपा के लिए भारी चुनौती साबित हो रहे सिद्धारमैया ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वो यह विधानसभा चुनाव "धन बल" से जीतना चाहती है।

इसके साथ ही सिद्धारमैया ने कहा कि पैसे बहाना भाजपा की मजबूरी है क्योंकि उनके पास कर्नाटक के लोगों को दिखाने के लिए ऐसा कोई विकास कार्य ही नहीं है, जिसके आधार पर लोगों से वोट देने के लिए कहें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विधानसभा चुनावों के लिए किये गये प्रचार के दौरान केवल धार्मिक आधार पर वोटों की गोलबंदी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी रैली में जनता के सामने राज्य में मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर एक शब्द नहीं कहा।

सिद्धारमैया ने कहा कि प्रधानमंत्री तो अपने चुनावी भाषण में बजरंग बली के नारे लगवा रहे थे। वो लोगों के बीच मतभेद पैदा करने का काम कर रहे थे और चुनाव आयोग की सरकारी मशीनरी खामोश रही। प्रधानमंत्री ने किसी सभा में न तो मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का नाम लिया और न ही उन्होंने येदियुरप्पा का नाम लिया। पीएम की रैली को जिसने भी देखा, उसने कहा कि प्रधानमंत्री धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उनके पास कर्नाटक को लेकर न तो विजन था और न ही कोई सकारात्मक सोच।

भाजपा द्वारा चुनाव जीतने को लेकर किये जा रहे कथित अनैतिक कार्यों का जिक्र करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, "इस चुनाव में भाजपा का बहुत पैसा बह रहा है लेकिन वो इसके अलावा और कर भी किया सकते हैं। वे राज्य के बारे में क्या कर सकते हैं सिवाय पैसे बांटने के? उन्होंने क्या विकास किया है?"

अपने विधानसभा क्षेत्र वरुणा की बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि मुजे न केवल वरुणा में जीत मिल रही है बल्कि कांग्रेस पूरे मैसूरु जिले में एकतरफा जीत की तरफ बढ़ रही है। कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि 13 तारीख को आने वाले चुनाव परिणाम में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम भाजपा को हराते हुए अगली सरकार बनाएंगे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023सिद्धारमैयाBJPकांग्रेसबीएस येदियुरप्पानरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप