लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस का इतिहास आतंक और आतंकवादियों के तुष्टिकरण का है', कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 2, 2023 12:49 IST

मंगलवार, 2 मई को चित्रदुर्ग में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास आतंक और आतंकवादियों के तुष्टिकरण का है। जब दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ तो कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता के आंखों में आतंकियों के मर जाने की खबर सुनकर आंसू आ गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में रैली को संबोधित कियाकहा- कांग्रेस का इतिहास आतंक और आतंकवादियों के तुष्टिकरण का हैकहा- कांग्रेस और जेडीएस दिखावे के लिए दो दल हैं

Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार, 2 मई को चित्रदुर्ग में रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आतंकियों का हमदर्द होने का आरोप लगाया।

पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस का इतिहास आतंक और आतंकवादियों के तुष्टिकरण का है। जब दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ तो कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता के आंखों में आतंकियों के मर जाने की खबर सुनकर आंसू आ गए थे। जब सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक हुई तो कांग्रेस ने देश की सेनाओं के सामर्थ्य पर ही सवाल खड़ा कर दिया।"

उन्होंने आगे कहा, प्रदेश भाजपा की टीम को, "कर्नाटक भाजपा के नेतृत्व को आज मैं सार्वजनिक रूप से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल जो उन्होंने संकल्प पत्र घोषित किया है, ये बहुत ही अच्छा संकल्प पत्र लेकर आए हैं। कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडीएस दोनों से सावधान रहना है। कांग्रेस और जेडीएस दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से ये दोनों एक ही हैं। ये दोनों परिवारवादी हैं, दोनों भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं और दोनों समाज को बांटने की राजनीति करते हैं।इन दोनों दलों की प्राथमिकता कर्नाटक का विकास नहीं है।"

कांग्रेस-जेडीएस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, "कांग्रेस-जेडीएस के कुशासन का प्रमाण है-अपर भद्रा इरिगेशन प्रोजेक्ट। इनको किसानों की चिंता नहीं थी इसलिए इस प्रोजेक्ट को नजरअंदाज किया। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का संकल्प लिया है। इसके लिए साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।"

कर्नाटक के लिए जारी घोषणापत्र में राज्य के लिए योजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "भाजपा ने योजनाओं का सुरक्षा घेरा तैयार किया है। पहला सुरक्षा घेरा- पक्के घर, मुफ्त गैस कनेक्शन, हर घर जल का है। दूसरा सुरक्षा घेरा- गरीबों को मुफ्त राशन, भुखमरी से बचाव और पोषण का है। तीसरा सुरक्षा घेरा- आरोग्य का है, मुफ्त इलाज और टीकाकरण का है। चौथा सुरक्षा घेरा- जनधन योजना और मुद्रा योजना के तहत दी गई लाखों करोड़ रुपये की मदद का है। पांचवा सुरक्षा घेरा- संकट के समय मदद का है, जीवन ज्योति योजना, अटल पेशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना जैसे कवच का है। छठा सुरक्षा घेरा- बेहतर कानून व्यवस्था का है। सातवां सुरक्षा घेरा- हर समाज के हक को सुरिक्षत करने का है।"

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को वोट पड़ेंगे और 13 मई को नतीजे आएंगे। सत्तारूढ़ भाजपा को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। दोनों ही दल पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीकांग्रेससोनिया गाँधीआतंकवादीसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos