लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: 8, 9, 10 और 13 मई को चार दिनों के लिए शराब बंद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 7, 2023 17:30 IST

कर्नाटक में आगामी 8, 9, 10 और 13 मई को चार दिनों के लिए पूरे सूबे में शराब की दुकानें बंद रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में 8, 9, 10 और 13 मई को चार दिनों के लिए बंद रहेंगी शराब की दुकानें आयोग के आदेश में कहा गया है कि यह पाबंदी मतदान के समापन के साथ समाप्त हो जाएगी।इस दौरान व्यक्तियों द्वारा शराब के भंडार, उसके उपयोग अथवा वितरण पर सख्त पाबंदी रहेगी

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि आगामी 8, 9, 10 और 13 मई को चार दिनों के लिए पूरे सूबे में शराब की दुकानें बंद रहेगी। इसके साथ ही आदेश दिया गया है कि उन 48 घंटों की अवधि में जहां 10 तारीख को मतदान होने हैं। ऐसे सभी प्रतिष्ठानों में पाबंदी लगी रहेगी, जो शराब की बिक्री करते हैं या शराब परोसते हैं। आयोग के आदेश में कहा गया है कि यह पाबंदी मतदान के समापन के साथ ही समाप्त हो जाएगी।

चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और मुख्य सचिव को लिखे अपने पत्र में इस बात की भी हिदायत दी है कि इस पाबंदी के दायरे में पुनर्मतदान की तारीखें भी शामिल होंगी, यदि कही पर उसकी संभवना तय है तो।

पूरे कर्नाटक में 10 मई को मतदान वाले दिन और 13 मई यानी जिस दिन चुनावी परिणाम घोषित होंगे, शराब बिक्री पर लगा प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। इस दौरान व्यक्तियों द्वारा शराब के भंडार, उसके उपयोग अथवा वितरण पर सख्त पाबंदी रहेगी और अगर किसी के द्वारा ऐसा किया जाता है तो उसे चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में लागू आदर्श आचार संहिता के आदेश के अनुसार चुनाव के दिन 10 मई को 48 घंटे पहले सीमावर्ति इलाकों में तमिलनाडु राज्य विपणन निगम के आउटलेट भी बंद रहेंगे। ये पाबंदी कर्नाटक सीमा से 5 किलोमीटर की दूरी तक प्रभावी रहेगा। जिसके कारण नचिकुप्पम, थाली, ज्वालागिरी, कोट्टायूर, कर्नूर, सोक्कापुरम, बेरिगई, मुगलपल्ली, बगलूर, सेवागणपल्ली क्षेत्र की दुकाने आएंगी।

पाबंदी के तहत इन इलाकों में 8 मई को सुबह 6 बजे से 10 मई की आधी रात तक दुकाने बंद रहेगी। इसके अलावा होटल और रिसॉर्ट के बार भी बंद रहेंगे। मालूम हो कि चुनावों से पहले कर्नाटक में अब तक लगभग 74 करोड़ रुपये की शराब जब्त की गई है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष