लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया सवाल "क्या बोम्मई और येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री रहने के बाद भी कर्नाटक पिछड़ा हुआ राज्य है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 5, 2023 20:11 IST

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर हमला बोला है, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाना है। कांग्रेस ने पीएम से सवाल किया है कि क्या वो बोम्मई और येदियुरप्पा की सरकारों के रहने के बाद भी कर्नाटक को पिछड़ा राज्य मानते हैंं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा क्या येदियुरप्पा और बोम्मई के सीएम रहते हुए कर्नाटक पिछड़ा राज्य हैअगर कर्नाटक पिछड़ा राज्य है तो क्या उसके लिए बोम्मई-येदियुरप्पा की सरकारें जिम्मेदार नहीं हैंजब भाजपा की बोम्मई-येदियुरप्पा सरकारें भ्रष्ट थीं तो पीएम मोदी ने सत्ता में बदलाव क्यों नहीं किया

मेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई चुनावी मंचों से कहा कि कर्नाटक को देश का नंबर वन स्टेट बनाना है। विपक्षी दल कांग्रेस ने इसी मुद्दे पर अब भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए सवाल किया है कि क्या पीएम मोदी ये कहना चाहते हैं कि कर्नाटक देश का पिछड़ा हुआ राज्य है और अगर ऐसा है तो क्या उसके लिए वो बोम्मई और येदियुरप्पा की सरकारों को जिम्मेदार नहीं मानते हैं।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि यदि वो पिछड़े हुए कर्नाटक के लिए वोट मांग रहे हैं तो क्या उन्हें यहां के भाजपा के शासन में बदलाव नहीं लाना चाहिए था। येदियुरप्पा से लेकर बोम्मई तक ने सिद्ध किया है कि यहां की भाजपा सरकारें भ्रष्ट रही हैं तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां की सत्ता में बदलाव क्यों नहीं किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा, "कर्नाटक में भाजपा की सरकारों के दौरान चेक के जरिए रिश्वत लिया जाता था। खुद कर्नाटक भाजपा के सबसे बड़े नेता येदियुरप्पा ने चेक के जरिए रिश्वत लेकर इतिहास रचा था। येदियुरप्पा को सबूतों के आधार पर भ्रष्टाचार का दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया गया था।"

उन्होंने आगे कहा, "येदियुरप्पा भ्रष्टाचार के उस्ताद हैं और भाजपा अपने उसी उस्ताद के जरिये कर्नाटक का चुनाव लड़ रही है। अब जब भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा की गाड़ी फंस गई तो पीएम मोदी ने और गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम बोम्मई को दरकिनार कर दिया और खुद चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर इतिहास रच दिया है। उन्हें डर है कि वे कर्नाटक में चुनाव हार जाएंगे। इस कारण वो दिल्ली छोड़कर यहां कैंप कर रहे हैं। अगर उन्हें चुनावी जीत का यकीन है तो वो और शाह कर्नाटक में प्रचार नहीं करते।"

कांग्रेस नेता मोइली ने कहा, "पीएम मोदी अपने भाषण में बार-बार कह रहे हैं कि भाजपा कर्नाटक को देश में नंबर राज्य बनाएगी। क्या कभी ऐसा हुआ है कि कोई गृह मंत्री वोट के लिए राज्य की जनता को दंगा कराने की धमकी दे। वो कहते हैं कि अगर यहां कांग्रेस को वोट मिलेगा तो सांप्रदायिक दंगे होंगे"? क्या यह लोकतंत्र के खिलाफ नहीं है। वो लोग तानाशाह के रूप में शासन कर रहे हैं। हम उससे और क्या उम्मीद कर सकते हैं? जब वे गुजरात में गृह मंत्री थे, तब उन्हें निष्कासित कर दिया गया था और गुजरात में भाजपा सरकार आने के बाद उनके अपराधों को क्षमा कर दिया गया था"

मोइली ने कहा कि मोदी और अमित शाह ने इस देश के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। आज देश के ऐसे हालात हैं कि लोग नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए देश छोड़कर पलायन कर रहे हैं। लोगों को लगता है कि अब भारत में शांति से रहने का कोई मौका नहीं है और यह सब मोदी और अमित शाह के राज में हो रहा है न कि इंदिरा गांधी या जवाहरलाल नेहरू के समय में।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीBasavaraj Bommaiबीएस येदियुरप्पाकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष