लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक दौराः राहुल गांधी का मोदी सरकार पर आक्रामक रुख, आज कोप्पल और रायचुर जाएंगे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 11, 2018 10:41 IST

रविवार को राहुल कर्नाटक के कोप्पल और रायचुर का दौरा करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी हुलीगेम्मा मंदिर में पूजा के लिए जाएंगे। अपने दौरे पर राहुल गांधी हमलावर रहे हैं।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।  रविवार को राहुल कर्नाटक के कोप्पल और रायचुर का दौरा करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी हुलीगेम्मा मंदिर में पूजा के लिए जाएंगे। इसके अलावा लिंगायतों के प्रसिद्ध गवि सिध्देश्वर मठ का दर्शन किए जाने की संभावना है। फिर शाम को वह कोपल में कॉर्पोरेशन ग्राउंड पर एक मीटिंग को भी संबोधित करेंगे। 

राहुल गांधी ने शनिवार को बीजेपी पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछली सरकार के दौरान कई घोटाले हुए। कर्नाटक के बेल्लारी जिला स्थित होसपेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं और यह भूल जाते हैं कि बी. एस. येदियुरप्पा की अगुवाई में भाजपा सरकार ने यहां भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां जमीन व खनन घोटाले हुए हैं।"

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष येदियुरप्पा 2008 से लेकर 2011 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। जमीन घोटाले में संलिप्तता के आरोप में उनको मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। राहुल गांधी कर्नाटक के चार दिन के दौरे पर हैं। यहां अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाला है। दिसंबर में कांग्रेस की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी का यह प्रदेश का पहला दौरा है। 

उन्होंने बेल्लारी से पार्टी के चुनावी अभियान का आगाज किया। बेल्लारी लोकसभा चुनाव में उनकी मां व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1999 में भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज को शिकस्त दी थी। उन्होंने दावा किया कि सिद्धारमैया की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने स्वच्छ प्रशासन दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हमें सिद्धारमैया सरकार पर गर्व है, जिसने स्वच्छ प्रशासन दिया है। जब हम आगे फिर सत्ता में आएंगे तो हम इससे दोगुना काम करेंगे।"

राहुल ने कहा कि हालांकि कांग्रेस पार्टी यह दावा नहीं कर रही है कि किसी एक पार्टी या व्यक्ति ने कर्नाटक का विकास किया है। उन्होंने कहा, "कर्नाटक का निर्माण किसी एक आदमी ने नहीं किया है, बल्कि यहां के किसानों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों ने किया है।"राहुल यहां अनुच्छेद 371-जे के लाभार्थियों से भी मिले, जिसके तहत हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के लोगों को रोजगार व शिक्षा में वरीयता दी जाती है।

उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी ने हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के लोगों को विशेष दर्जा देने का भरोसा दिया था, जिसे उन्होंने पूरा किया। लेकिन भाजपा कहती है कि यह संभव नहीं है।" राहुल ने कहा, "क्षेत्र को इस समय 4,000 करोड़ रुपये का अनुदान मिलता है, जबकि पिछली सरकार में महज 350 करोड़ मिला था।" जनसभा में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद थे। राहुल पास के शहर कोप्पल स्थित हुलीगामा मंदिर भी गए। वह गावी सिद्धेश्वरा लिंगायत मठ भी गए और मठ के प्रमुख से मुलाकात की।

(IANS से इनपुट लेकर)

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीकांग्रेसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना