लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बीजेपी की जीत कर देगी साबित मोदी-शाह की जोड़ी को टक्कर देना राहुल के वश में नहीं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 15, 2018 07:05 IST

कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों में से 222 सीटों के लिए 12 मई को मतदान हुआ। चुनाव परिणाम 15 मई को आएंगे।

Open in App

कर्नाटक विधान सभा चुनाव के नतीजे न केवल राज्य की सियासत बल्कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी की राजनीतिक हैसियत के बारे में निर्णायक साबित होंगे। राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस को चुनौती दे रही बीजेपी केंद्र समेत देश के 21 राज्यों में सत्ता में है। फिर भी कर्नाटक चुनाव को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूरी तरह गंभीर नजर आए। कर्नाटक चुनाव के नतीजे 15 मई को आएँगे और 24 मई को मोदी सरकार अपने चार साल पूरे करेगी। ऐसे में कर्नाटक में विजय मोदी सरकार की चौथी सालगिरह पर एक बेहतरीन तोहफा साबित होगी। 

कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल पिछले कर्नाटक चुनाव से पहले इस बात पर बार-बार जोर देते रहे कि महँगाई, बेरोजगारी और बैंकों के एनपीए जैसे मुद्दों की वजह से जनता मोदी सरका से नाराज है। कांग्रेस मोदी सरकार को अल्पसंख्यकों, दलितों और महिलाओं की विरोधी बताती रही है। अगर बीजेपी कर्नाटक जीत जाती है तो कांग्रेस के ये दावे थोथे साबित होंगे। इस जीत से साबित हो जाएगा पीएम मोदी का जादू अभी बरकरार है। इस विजय से ये भी प्रमाणित हो जाएगा कि अमित शाह का इलेक्शन मैनेजमेंट पूरे देश की तरह दक्षिण भारत में भी कारगर है।

कर्नाटक वो पहला दक्षिण भारतीय राज्य है जहाँ बीजेपी ने सरकार बनायी थी। कर्नाटक को बीजेपी दक्षिण भारत की सत्ता का प्रवेश द्वार मानती है। केरल के पिछले विधान सभा चुनाव में बीजेपी राज्य के इतिहास में पहली बार को विधान सभा सीट जीतने में कामयाब रही। भले ही बीजेपी ने केरल में एक ही विधान सभा सीट जीती हो लेकिन राज्य में पिछले कुछ दशकों में जिस तरह दक्षिणपंथी संगठनों का बोलबाला बढ़ा है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कर्नाटक में सत्ता पाते ही बीजेपी केरल मिशन को और जोर-शोर से आगे बढ़ाएगी।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार बीजेपी आलाकमान को इस बात का अहसास है कि 2019 के लोक सभा चुनाव में पार्टी को सत्ताविरोधी भावना का शिकार होना पड़ सकता है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, उत्तराखण्ड जैसे राज्यों में बीजेपी की सत्ता है और आम चुनाव में राज्य सरकारों के प्रति असंतोष लोक सभा चुनाव पर असर दिखा सकता है। 

अगर बीजेप कर्नाटक जीतती है तो वो मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी पूरे आत्मविश्वास से उतरेगी। बीजेपी कर्नाटक में कांग्रेस के हाथ से सत्ता छीनने में सफल रहती है तो मध्य प्रदेश और राजस्थान में उसके लिए सत्ता को बचाना तुलनात्मक रूप से आसान हो जाएगा। ये जीत पार्टी को ये भरोसा दिला देगी कि राजस्थान और मध्य प्रदेश की जनता में क्रमशः वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान के प्रति कोई नाराजगी होगी तो भी वो नरेंद्र मोदी के भरोसे बीजेपी को वोट देगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप