लाइव न्यूज़ :

नरेन्द्र मोदी पर भड़के कुमारस्वामी, किसानों की लोन माफी को लेकर किया पलटवार

By भाषा | Updated: December 31, 2018 12:22 IST

कृषि ऋण माफी योजना के क्रियान्वयन के लिए जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने दावा किया अभी तक 60,000 किसानों को इससे (योजना से) फायदा पहुंचा है।

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने राज्य की (कर्नाटक की) किसान कर्जमाफी योजना को ‘‘क्रूर मजाकों में से एक’’ बताने पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘‘राजनीतिक फायदे’’ के लिए देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

कृषि ऋण माफी योजना के क्रियान्वयन के लिए जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने दावा किया अभी तक 60,000 किसानों को इससे (योजना से) फायदा पहुंचा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से रविवार को जारी किए गए एक बयान में कुमारस्वामी को यह कहते हुए उद्धृत किया गया,‘‘यह बेहद दुखद है कि वह (मोदी) इसे किसानों के साथ एक क्रूर मजाक की तरह देखते हैं, योजना के बारे में पूर्ण तथ्य जाने बिना वह देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।’’

मोदी ने शुक्रवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था ‘‘कर्जमाफी के नाम पर उन्होंने जो किया वह इतिहास में सबसे क्रूर मजाकों में से एक के तौर पर दर्ज होगा। सत्ता में आने के छह महीने बाद खबरें आयी है कि केवल कुछ ही किसानों को इस कर्जमाफी योजना से लाभ होगा।’’ 

मोदी ने कहा , ‘‘किसानों के लिए इन लोगों ने जो किया है, देशभर में घूम-घूमकर इसका श्रेय वे ले रहे हैं। क्या वे कर्नाटक में किसानों की खुदकुशी का भी दोष अपने सिर लेंगे ?’’ 

कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता में आने के कुछ समय बाद ही जुलाई में 45,000 करोड़ रुपए की किसान कर्जमाफी योजना की घोषणा की थी। लेकिन बैंक संबंधी कई मुद्दों के चलते वह अधर में लटक गई। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएचडी कुमारस्वामीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप