लाइव न्यूज़ :

कर्णम मल्लेश्वरी दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति नियुक्त, केजरीवाल और सिसोदिया ने दी बधाई

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी से बुधवार को मुलाकात कर उन्हें दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति नियुक्त किये जाने की बधाई दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली सरकार ने 2000 के सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली मल्लेश्वरी को मंगलवार को इस पद पर नियुक्त किया है।

विश्वविद्यालय का उद्देश्य एथलीटों की एक खेप तैयार करना है जो ओलंपिक खेलों में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करें। विश्वविद्यालय के अधिकारी प्रतिभा की खोज और छात्रों के बीच संभावित एथलीटों की पहचान करने के लिए स्कूलों का दौरा करेंगे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू हो रही है। हमारा बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ। मुझे यह कहते हुए बेहद गर्व है कि ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी जी पहली कुलपति होंगी। आज उनके साथ मुलाक़ात हुई और विस्तार से चर्चा हुई।’’

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी को दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की पहली कुलपति नियुक्ति करने की घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना का हमारा उद्देश्य अपने देश में ऐसे एथलीट तैयार करना है जो हमारे देश को गौरवान्वित करें।''

उन्होंने कहा, ''हम एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जहां खेल फलें-फूलें और हमारे खिलाड़ियों को उस स्तर पर ले जाएं जहां वे कम से कम 50 पदक दिलाएं ताकि हम भारत में 2048 ओलंपिक की मेजबानी कर सकें।''

मल्लेश्वरी ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्रों की पहचान करेंगे और उनके कौशल का उस खेल से मिलान करेंगे, जिसके लिए वे उपयुक्त हैं।

उन्होंने कहा, ''स्कूल खुलने के बाद हम दौरा कर खेलों में रुचि रखने वाली प्रतिभाओँ की तलाश करेंगे। ऐसे कई बच्चे हैं, जो खेलों में गहरी रुचि रखते हैं लेकिन बुनियादी ढांचे की कमी के कारण अपने सपने को पूरा करने में असमर्थ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब