लाइव न्यूज़ :

Karhal Assembly Election Results 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव 22612 वोट से आगे, करहल में केंद्रीय मंत्री बघेल पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 12:01 IST

Karhal, Uttar Pradesh Assembly Election Results 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की अयोध्या सीट से भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे।‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।

Karhal, Uttar Pradesh Assembly Election Results 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा की करहल सीट से मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती चरणों में करहल सीट से अखिलेश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एसपी सिंह बघेल से 22612 वोट से अधिक से आगे चल रहे हैं। अखिलेश पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य की अयोध्या सीट से भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए अपने-अपने बूथों पर अंत तक डटे रहने को कहा है। सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा "सभी समाजवादियों और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों पर ध्यान न देते हुए अपने अपने बूथों पर डंटे रहे अंत में लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे।"

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक ट्वीट में अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा "इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का, वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का।" उन्होंने इसी ट्वीट में कहा "मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद। ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।"

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादवBJPउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस