लाइव न्यूज़ :

कारगिल युद्ध के 20 साल: जनरल बिपिन रावत की पाकिस्तान को दो टूक, दंडात्मक प्रतिक्रिया से सिखाएंगे सबक

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: July 13, 2019 14:25 IST

जनरल रावत ने इस मौके पर भविष्य की लड़ाइयों को लेकर भी अपने विचार रखे। जनरल रावत ने कहा, ''भविष्य के युद्ध और हिंसक और अप्रत्याशित होंगे जहां मानव कारक का महत्व कम हो जाएगा।'' साथ ही जनरल रावत ने यह भी कहा कि ''हमारे सैनिक हमारे लिए पहली संपत्ति हैं और हमेशा रहेंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देकारगिल युद्ध के बीस साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक सेमिनार में सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को एक बार फिर चेताया।जनरल बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहसिक कदम पर उसे भारतीय सेना से दंडात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।

कारगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने के मौके पर रखे गए एक सेमिनार में सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को लेकर भारतीय सेना का रुख एक बार फिर स्पष्ट कर दिया। सेनाध्यक्ष रावत ने दो टूक कहा, ''पाकिस्तानी सेना बार-बार दुस्साहस का दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का सहारा लेती है या तो गलत छद्म युद्धों और राज्य प्रायोजित आतंक के माध्यम से या घुसपैठ के जरिये। भारतीय सेना अपने क्षेत्र के रक्षा के लिए अडिग है। कोई संदेह नहीं कि किसी भी दुस्साहस को दंडात्मक प्रतिक्रिया से निरस्त किया जाएगा।''

बता दें कि कारगिल युद्ध 1999 में भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच 3 मई से 26 जुलाई तक लड़ा गया था, जिसमें भारतीय रणबांकुरों ने जंग फतह की थी। पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान के साथ अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे। हालांकि, इस युद्ध की कीमत भारतीय मांओं ने भी अपने लाल खोकर चुकाई थी। 

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक युद्ध में 527 भारतीय जवान शहीद हुए थे। वहीं पाकिस्तानी सेना और सरकार उसके मारे गए सैनिकों की संख्या बताने में घालमेल करती रही है। पाकिस्तान ने आधिकारिक बयान में उसके 453 सैनिकों के मारे जाने की बात कही थी लेकिन पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल (एन) ने उसके श्वेत पत्र में कारगिल युद्ध में मरने वालों का आंकड़ा चार हजार से ज्यादा बताया था। जिनमें 3000 से ज्यादा मुजाहिदीन, सैनिक और अधिकारी शामिल बताए गए थे। 

जनरल रावत ने इस मौके पर भविष्य की लड़ाइयों को लेकर भी अपने विचार रखे। जनरल रावत ने कहा, ''भविष्य के युद्ध और हिंसक और अप्रत्याशित होंगे जहां मानव कारक का महत्व कम हो जाएगा।'' साथ ही जनरल रावत ने यह भी कहा कि ''हमारे सैनिक हमारे लिए पहली संपत्ति हैं और हमेशा रहेंगे।''

सेनाध्यक्ष जनरल रावत ने कहा कि भविष्य की जंगों में प्रोद्योगिकी की अहम भूमिका होगी। हाइव्रिड वॉर लड़े जाएंगे। 

टॅग्स :भारतीय सेनाकारगिल विजय दिवसबिपिन रावतपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं