लाइव न्यूज़ :

India Lockdown: यूपी के लोग केरल में फंसे, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने अधिकारियों के निर्देश दे मदद पहुंचाई

By भाषा | Updated: April 9, 2020 18:01 IST

बहराइच से सांसद रह चुके केरल के राज्यपाल ने मजदूरों की मदद की। उनके रहने खाने का इंतजाम करवाया। लाकडाउन में ज्यादातर लोग तो वापस आ चुके हैं लेकिन क्षेत्र के विशेश्वरगंज इलाके के संसाधन विहीन करीब 1,200 लोग विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविशेश्वरगंज इलाके के संसाधन विहीन करीब 1,200 लोग विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं।केरल राज्य कोरोना वायरस के संक्रमण से अधिक प्रभावित है।

बहराइचः बहराइच से सांसद रह चुके केरल के मौजूदा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने जिले से अपना लगाव जाहिर करते हुए लॉकडाउन एक कारण केरल में फंसे बहराइच के कामगारों को सहायता और सुरक्षा के इंतजाम कराए।

बहराइच जिले की पयागपुर सीट से विधायक सुभाष त्रिपाठी ने केरल के एर्नाकुलम में फंसे बहराइच जिले के विशेश्वरगंज निवासी श्रमिकों की व्यथा के बारे में बताते हुए इस सिलसिले में उन्हें एक ईमेल करके मदद मांगी थी। इसका उन्होंने पूरी संजीदगी से न सिर्फ जवाब दिया बल्कि उन कामगारों तक मदद भी पहुंचाई। त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘ उनके विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग देश के विभिन्न प्रांतों में नौकरी कर रहे हैं।

लाकडाउन में ज्यादातर लोग तो वापस आ चुके हैं लेकिन क्षेत्र के विशेश्वरगंज इलाके के संसाधन विहीन करीब 1,200 लोग विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं।’’ विधायक ने बताया, ‘‘केरल राज्य कोरोना वायरस के संक्रमण से अधिक प्रभावित है। इस कारण वहां फंसे अपने लोगों की चिंता ज्यादा है। केरल के एर्नाकुलम जिले में विशेश्वरगंज के कुछ लोग फंसे हुए हैं।’’ त्रिपाठी ने बताया, ‘‘ केरल में फंसे बहराइच के लोगों के लिए वहां के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को पिछले दिनों ईमेल के जरिए पत्र भेजा तो उन्होंने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए केरल के अधिकारियों से विशेश्ववरगंज के सभी लोगों की तलाश कर उन्हें सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ कुछ ही घंटों में उनके पास सहायता पहुंच गयी।

इस बारे में उन्होंने ईमेल किए गए पत्र के माध्यम से जानकारी भी दी।’’ विधायक ने गत पांच अप्रैल को भेजा गया खां का पत्र सार्वजनिक करते हुए बताया कि राज्यपाल ने एर्नाकुलम में मौजूद बहराइच के लोगों को सहायता पहुंचाने व उनके सुरक्षित होने की सूचना ईमेल द्वारा मुझे दी है। मालूम हो कि आरिफ मोहम्मद खां का बहराइच से काफी पुराना नाता रहा है। वर्ष 1984 में यहां से सांसद चुने जाने के बाद वह 2004 तक बहराइच से ही लोकसभा चुनाव लड़ते रहे। 

टॅग्स :केरलकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा