लाइव न्यूज़ :

पीएम के सामाजिक न्याय वाले बयान पर बोले सिब्बल- अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 7, 2023 10:33 IST

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पहली और दूसरी सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे और उसी के समर्थन से एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय के लिए जीती है और अक्षरश: इसका पालन करती है।उन्होंने कहा कि अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है।उन्होंने हाल में अन्याय से लड़ने के मकसद से 'इंसाफ' नामक एक मंच शुरू किया है।

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सामाजिक न्याय के प्रति भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उन पर निशाना साधा और दावा किया कि इस सरकार के शासन "अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है।"

सिब्बल ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय के लिए जीती है और अक्षरश: इसका पालन करती है। जबकि तथ्य है- 1) 2012-2021 तक अर्जित धन का 40 प्रतिशत केवल एक प्रतिशत आबादी के पास गया। 2) 2022 में अडाणी की संपत्ति में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई । 3) 64 प्रतिशत जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) निचले तबके से 50 प्रतिशत आया, जबकि केवल चार प्रतिशत शीर्ष 10 प्रतिशत ने अदा किया।"

सिब्बल ने कहा, "अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है।" संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पहली और दूसरी सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे और उसी के समर्थन से एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने हाल में अन्याय से लड़ने के मकसद से 'इंसाफ' नामक एक मंच शुरू किया है। 

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को विकास, विश्वास और नए विचार का पर्याय बताते हुए कहा था कि सामाजिक न्याय उनकी पार्टी की विचारधारा का आधार है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा था कि ऐसे दलों की संस्कृति परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की रही है। 

उन्होंने कहा था, "जबकि भाजपा की राजनीतिक संस्कृति प्रत्येक देशवासी को साथ लेकर चलने की है। कांग्रेस जैसी पार्टियों की संस्कृति छोटा-छोटा सोचना, छोटे सपने देखना और उससे भी कम हासिल करके खुशियां मनाना है। खुशी मतलब एक दूसरे की पीठ थपथपाना है। भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है बड़े सपने देखना और उससे भी ज्यादा हासिल करने के लिए जी-जान से खप जाना।"  

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष