लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'भारत छोड़ो' संबंधी तंज पर कपिल सिब्बल ने किया पलटवार, ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 7, 2023 13:35 IST

राज्यसभा सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने विपक्ष के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'भारत छोड़ो' संबंधी तंज को लेकर सोमवार को उनपर पलटवार किया।

Open in App
ठळक मुद्देसिब्बल ने कहा कि हम एकजुट भारत चाहते हैं।उन्होंने ये भी कहा कि भ्रष्टाचार को शह देने वालों तथा उसे छिपाने वालों को देश छोड़कर जाना चाहिए।सिब्बल केंद्र में कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री थे।

नई दिल्ली:कपिल सिब्बल ने विपक्ष के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'भारत छोड़ो' संबंधी तंज को लेकर सोमवार को उनपर पलटवार किया। सिब्बल ने कहा कि "हम एकजुट भारत चाहते हैं" और "भ्रष्टाचार को शह देने वालों तथा उसे छिपाने वालों को देश छोड़कर जाना चाहिए।" 

प्रधानमंत्री ने रविवार को 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखने के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर 'नकारात्मक राजनीति' करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि 'भारत छोड़ो' आंदोलन से प्रेरित होकर पूरा देश 'भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण-भारत छोड़ो' का समर्थन कर रहा है। 

सिब्बल ने ट्वीट किया, "पीएम : महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो' आंदोलन का आह्वान कर रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अंग्रेजों का साथ दिया।" पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हम एकजुट भारत चाहते हैं, 'बंटा' हुआ भारत नहीं, जहां से भ्रष्टाचार को 'शह देने' और उसे 'छिपाने' वालों को जाना चाहिए। जब भारत 'जलता' है, तो उस वक्त मौन साधने वालों को देश छोड़कर जाना चाहिए। 'नफरत' को बढ़ावा देने वालों को देश छोड़कर जाना चाहिए।"

सिब्बल केंद्र में कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री थे। उन्होंने पिछले वर्ष मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य चुने गए थे। सिब्बल ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' बनाया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये देशभर में 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष का एक वर्ग इस सिद्धांत पर काम कर रहा है कि न तो वे काम करेंगे और न ही किसी और को काम करने देंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी