लाइव न्यूज़ :

धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर पर हमलावर हुए कपिल सिब्बल, कहा- राहुल गांधी पर बेतुके आरोप लगाकर वो हमारी समझ का अपमान कर रहे

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 25, 2023 11:52 IST

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर "मोदी उपमान" संबंधी उनकी टिप्पणी को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान करने का आरोप लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर पर शनिवार को निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने कहा कि ये नेता इस तरह के "बेतुके आरोप" लगाकर लोगों की बुद्धिमत्ता का "अपमान" कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर: 'राहुल ने ओबीसी का अपमान किया'।लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि गांधी की अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा।

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर "मोदी उपमान" संबंधी उनकी टिप्पणी को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान करने का आरोप लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर पर शनिवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये नेता इस तरह के "बेतुके आरोप" लगाकर लोगों की बुद्धिमत्ता का "अपमान" कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में गांधी पर ओबीसी का अपमान करने का आरोप लगाया था, जिसपर सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी और ट्वीट करते हुए लिखा, "धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर: 'राहुल ने ओबीसी का अपमान किया'। इस प्रकार के बेतुके आरोप लगाकर आप हमारी बुद्धिमत्ता का 'अपमान' कर रहे हैं।"

सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में सजा सुनाए जाने के मद्देनजर केरल की वायनाड संसदीय सीट से सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि गांधी की अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। 

सूरत की एक अदालत ने 'मोदी उपनाम' संबंधी टिप्पणी को लेकर गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें गुरुवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई थी। बहरहााल, अदालत ने राहुल को जमानत भी दे दी और उनकी सजा के अमल पर 30 दिनों तक के लिए रोक भी लगा दी थी, ताकि वह फैसले को चुनौती दे सकें।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय सदस्य के रूप में राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलराहुल गांधीधर्मेंद्र प्रधानअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष