लाइव न्यूज़ :

कपिल मिश्रा का राहुल गांधी पर वार, 'अगर देश ने पूछ लिया कि इंदिरा राजीव की हत्या से किसका फायदा हुआ , फिर क्या बोलोगे?'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 14, 2020 14:42 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, 'पिछले साल भयानक पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि।वे असाधारण व्यक्ति थे जिन्होंने हमारे राष्ट्र की सेवा और रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भारत उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा।'

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के एक अन्य प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने ट्वीट में कहा कि पुलवामा पर राहुल गांधी की टिप्पणियां उन शहीदों का अपमान हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर की।बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कहा ‘पुलवामा में हुआ हमला नृशंस आतंकी हमला था और यह (राहुल का) एक नृशंस बयान है।

बीजेपी दिल्ली के नेता कपिल मिश्रा ने पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कपिल मिश्रा ने राहुल गांधी के 'किस को फायदा मिला' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''शर्म करो राहुल गांधी। पूछते हो पुलवामा हमले से किसका फायदा हुआ? अगर देश ने पूछ लिया कि इंदिरा राजीव की हत्या से किसका फायदा हुआ, फिर क्या बोलोगे? इतनी घटिया राजनीति मत करो...शर्म करो।  14 फरवरी 2019 को  पुलवामा में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व बल) के काफिले पर हमला किया गया था। जिसमें  सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। 

बीजेपी ने कहा- राहुल लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद से सहानुभूति रखने वाले, सुरक्षा बलों का अपमान किया

बीजेपी ने राहुल गांधी पर आतंकी संगठनों.. लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद से ‘सहानुभूति रखने का’आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का बयान उन शहीदों का अपमान हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर की। राहुल पर निशाना साधते हुए बीजेपी ने कहा कि पुलवामा नृशंस आतंकी हमला था और गांधी परिवार फायदे के अलावा और कुछ सोच ही नहीं सकता। 

बीजेपी प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया , ‘लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद से सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति माने जाने वाले’ राहुल गांधी ने न केवल सरकार पर बल्कि सुरक्षा बलों पर भी निशाना साधा । राहुल गांधी वास्तविक दोषी पाकिस्तान से कभी सवाल नहीं करेंगे । राहुल, आपको शर्म आनी चाहिए । ’ 

पुलवामा हमले की बरसी पर राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा है, हमें यह पूछना है कि इस हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसको हुआ?" उन्होंने यह सवाल भी किया, '' हमले की जांच में क्या निकला? हमले से जुड़ी सुरक्षा खामी के लिए भाजपा सरकार में अब तक किसको जवाबदेह ठहराया गया है? '' 

जानें किसने और क्या कहा?

बीजेपी के एक अन्य प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने ट्वीट में कहा कि पुलवामा पर राहुल गांधी की टिप्पणियां उन शहीदों का अपमान हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर की। ‘पुलवामा से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ’ वाली टिप्पणी के लिए राहुल गांधी की आलोचना करते हुए हुसैन ने कहा कि कहा कि ऐसी टिप्पणियों से पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत पर इल्ज़ाम लगाने में मदद मिलती है। 

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कहा ‘पुलवामा में हुआ हमला नृशंस आतंकी हमला था और यह (राहुल का) एक नृशंस बयान है कि किसको फायदा हुआ।’ पात्रा ने कहा, ‘ मिस्टर गांधी, क्या आप फायदे के आगे भी सोच सकते हैं ? जाहिर तौर पर नहीं ।’ बीजेपी प्रवक्ता ने कहा ‘यह तथाकथित गांधी परिवार फायदे के अलावा और कुछ सोच ही नहीं सकता । वे सिर्फ भौतिक रूप से ही भ्रष्ट नहीं हैं।..उनकी आत्माएं भी भ्रष्ट हैं ।’

टॅग्स :कपिल मिश्रपुलवामा आतंकी हमलाराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी