लाइव न्यूज़ :

कानपुर हिंसा मामले में गिरफ्तार 'बाबा बिरयानी' की अब छह दुकानें हुई सील, खाने के सैंपल जांच में फेल

By विनीत कुमार | Updated: June 27, 2022 17:34 IST

कानपुर में बाबा बिरयानी की छह दुकानों को सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि बाबा बिरयानी की छह दुकानों के खाने टेस्ट में फेल साबित हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर में 'बाबा बिरयानी' की छह दुकानों को जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है।प्रशासन के अनुसार- टेस्ट में रेस्तरां के खाने के सैंपल फेल साबित हुए, इन्हें जांच के लिए आगरा भेजा गया था।पिछले हफ्ते इस चेन रेस्तरां के मालिक मुख्तार उर्फ बाबा बिरयानी को कानपुर हिंसा मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रसिद्ध रेस्तरां 'बाबा बिरयानी' की छह दुकानों को जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। कानपु़र के डीएम ने जानकारी दी कि टेस्ट में रेस्तरां के खाने के सैंपल फेल साबित हुए इसलिए ये फैसला लिया गया। उन्होंने बताया, 'विभिन्न खाद्य दुकानों से भोजन के नमूने लिए गए थे और आगरा में परीक्षण के लिए उसे भेजा गया था। रिपोर्ट में 6 दुकानों के नमूने इंसानों के खाने के लिए लिए अनुपयुक्त पाए गए। इसके आधार पर उनके लाइसेंस रद्द किए गए हैं।'

इससे पहले पिछले हफ्ते ही इस रेस्तरां के मालिक मुख्तार उर्फ बाबा बिरयानी को कानपुर में हिंसा के मामलों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गिरफ्तार कर लिया था। मुख्तार घातक हथियारों के साथ दंगा और हिंसा करने के तीन मामलों में बेकनगंज पुलिस थाने में नामजद है। 

गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर कानपुर में तीन जून को हिंसा भड़क गई थी। मुख्तार की गिरफ्तारी तीन जून की हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी के बयान के आधार पर की गई। 

हाशमी ने पूछताछ में कबूला था कि उसके संगठन को मुख्तार उर्फ बाबा बिरयानी, नामी बिल्डर हाजी वासी और अन्य लोगों से पैसे मिलते है। एसआईटी ने मौलाना मोहम्मद अली (एमएमए) जौहर फैन्स एसोसिएशन के मुखिया हाशमी को कथित फंडिग के संबंध में पूछताछ और बयान लेने के लिए मुख्तार को बुलाया था। 

एसआईटी ने कर्नलगंज पुलिस थाना में मुख्तार से चार घंटे पूछताछ की और फिर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मुख्तार उर्फ बाबा बिरयानी के रेस्तरां चेन कानपुर के अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बरेली, मुंबई और गोवा समेत कई शहरों में मौजूद हैं। 

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश समाचारनूपुर शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब