लाइव न्यूज़ :

कन्नड फिल्मों की अभिनेत्री राधिका कुमारस्वामी सीसीबी के समक्ष पेश हुईं

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:37 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ जनवरी (कभाषा)कन्नड फिल्मों की अभिनेत्री राधिका कुमारस्वामी एक रियल एस्टेट कारोबारी से धोखाधड़ी करने के आरोपी से कथित तौर पर 75 लाख रुपये लेने के मामले में शुक्रवार को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के समक्ष पेश हुईं।

पुलिस ने जब अभिनेत्री को पेश होने को कहा तब वह मेडीकरी में थीं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राधिका सुबह 11 बजे पेश हुई।

राधिका ने बुधवार को संवाददाताओें को बताया कि उन्हें युवराज नामक व्यक्ति से 15 लाख रुपये मिले थे जिसने बताया था कि वह एक दक्षिणपंथी पार्टी से जुड़ा है।

राधिका ने बताया कि उन्हें युवराज से यह राशि एक ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म बनाने के लिए मिली थी।

हालांकि, उन्होंने बैंक खाते में अतिरिक्त 60 लाख रुपये जमा कराने की जानकारी नहीं होने की बात कही।

राधिका ने कहा कि अगर सीसीबी समन करती है तो वह जांच में सहयोग करेंगी।

उल्लेखनीय है कि सीसीबी ने पिछले साल दिसंबर में युवराज को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एक रियल एस्टेट कारोबारी ने चुनाव में टिकट देने के नाम पर 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई है।

युवराज के घर पर छापेमारी के दौरान 26 लाख रुपये नकद और 91 करोड़ रुपये का चेक मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब