लाइव न्यूज़ :

CAA विरोध: बिहार में 19 दिसंबर को बंद का आह्वान, कन्हैया कुमार ने फिर लगाए आजादी के नारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2019 08:47 IST

कन्हैया ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों को उनकी बॉडी लैंग्वेज से समझ सकते हैं, लेकिन मैं पीएम को बता दूं कि हम उनके दिमाग को अच्छी तरह से पढ़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हम सावरकर का नहीं बल्कि भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर का देश चाहते हैं-कन्हैया कुमारबिहार के पूर्णिया में एक रैली को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने छात्रों से शांति से प्रदर्शन करने की अपील की।

नागरिकता कानून पर पूरे देश में बवाल जारी है। 19 दिसंबर को बिहार में विपक्षी दलों ने बंद का आह्वान किया है। वहीं सीपीआई नेता और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने नए नागरकिता कानून और एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार चेतावनी दी है। 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसारकन्हैया कुमार ने कहा है, अगर आप हमें नागरिक नहीं मानते हैं तो हम आपको सरकार नहीं मानते। बिहार के पूर्णिया में एक रैली को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने छात्रों से शांति से प्रदर्शन करने की अपील की।

कन्हैया ने कहा, 'अगर आप हमें नागरिक नहीं मानते हैं, तो हम आपको सरकार नहीं मानते हैं। संसद में आपके पास बहुमत हो सकता है; हमारे पास सड़क पर बहुमत है। यह लड़ाई हिंदुओं या मुसलमानों के बारे में नहीं है। हम सावरकर का नहीं बल्कि भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर का देश चाहते हैं। वे चाहते हैं कि अशफाक और बिस्मिल लड़ें, (लेकिन) हम ऐसा नहीं होने देंगे। ”

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कन्हैया ने कहा, "जब पुलिस छात्रों पर आंसू गैस छोड़ती है तो देश भर के छात्रों को एकजुट रहने की जरूरत है, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करें। सरकार को बताएं कि एनआरसी की जरूरत नहीं है। यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। हम प्रज्ञा ठाकुर का भारत नहीं चाहते हैं।"

कन्हैया ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों को उनकी बॉडी लैंग्वेज से समझ सकते हैं, लेकिन मैं पीएम को बता दूं कि हम उनके दिमाग को अच्छी तरह से पढ़ते हैं। हम आपको कोई भी कागजात (एनआरसी पर) नहीं दिखाने जा रहे हैं, लेकिन लोगों को प्याज की बढ़ती कीमतों और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक मुद्दों के बारे में बताएंगे। 

टॅग्स :कन्हैया कुमारनागरिकता संशोधन बिल 2019बिहारपूर्णिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील