लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौतः हर सियासी बॉल पर बयानी सिक्सर उछाल देना पड़ सकता है भारी, राजनीतिक दल भी साथ नहीं देंगे?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: September 6, 2020 13:04 IST

कंगना रनौत ने दावा किया है कि शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई ना आने की धमकी दी है। जिसके बाद शिवसेना विधायक ने भी कंगना रनौत को कथित तौर पर मुंबई आने की धनकी दी। कंगना ने हाल ही में एक ट्वीट में सवाल किया था, मुंबई, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत हमेशा से ही बॉलीवुड गैंग को लेकर मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात रखती हैं। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में भी कंगना रनौत ने खुलकर बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई के बारे में बात की है।

नई दिल्ली: फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने आक्रामक बयानों के कारण अक्सर चर्चाओं में रहती आई हैं. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने ही बेबाक बयान दिए थे और लोगों ने उनका समर्थन भी किया, लेकिन मुंबई और मुंबई पुलिस को लेकर जो बयान उन्होंने दिए हैं, उसने विवाद खड़ा कर दिया है. जाहिर है, हर सियासी बॉल पर बयानी सिक्सर उछाल देना भारी पड़ सकता है, खासकर, सितंबर, दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में अमर्यादित बयान उलझा सकते हैं?

महिलावर्ग के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, विरोधी खुलकर सामने आएंगे, जबकि समर्थक ज्यादा सक्रियता नहीं दिखाएंगे. मुबंई पुलिस के मामले में तो वे सियासी दल भी उनका साथ नहीं देंगे, जो राजनीतिक लाभ के कारण उनके साथ खड़े हैं.

मुंबई पुलिस देश की श्रेष्ठ पुलिस मानी जाती रही है, जिसने कानून-व्यवस्था के मामले में मुंबई को अव्वल स्थान दिलाया है. यहां रातभर सामान्य जिंदगी चलती है, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के नजरिए से अपेक्षाकृत यह बेहतर महानगर है.

यकीनन, कुछ लोग खराब भी हो सकते हैं, लेकिन दो-चार कंकड़ के लिए सारे चावलों को ही कंकड़ करार देना, सही नहीं माना जा सकता है. कंगना रनौत की प्रचलित कुंडली पर भरोसा करें, तो गुरु-राहु का संगम उनके अमर्यादित बयानों का कारण है, तो राहु-सूर्य का संगम बयानों पर विवाद की भूमिका तैयार करता है.

कुंडली के इन योग के कारण ही समर्थक भी लंबे समय तक और हर मामले में आर-पार के संघर्ष में उनका साथ नहीं दे सकते हैं. राहु राजनीति में उनकी दिलचस्पी बढ़ाता रहेगा और वर्ष 2025 से वे सक्रिय राजनीति में कदम रख सकती हैं.

वर्ष 2020-21 उनके लिए अच्छा है, अक्टूबर-नवंबर कुछ खास फायदा देंगे, तो फरवरी-मार्च 2021 भी अच्छे रहेंगे. वर्ष 2021-22 में विरोधियों से निपटने में वे सक्षम रहेंगी, लेकिन वर्ष 2022-23 में विरोधी उन्हें उलझा सकते हैं. इस दौरान एकसाथ कई मोर्चों पर संघर्ष पड़ सकता है.

हिन्दी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत वर्ष 2014 में आई फिल्म क्वीन के बाद बॉलीवुड की क्वीन ही बन गई. हिमाचल प्रदेश में जन्मी कंगना ने दिल्ली में अस्मिता थिएटर ग्रुप के साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की, शुरुआत में कई नाटकों में अभिनय किया, तो अरविन्द गौड़ के साथ उनका पहला नाटक गिरीश कर्नाड का रक्त कल्याण था. क्वीन, फैशन, तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, राजः द मिस्ट्री कंटिन्यूज, कृष 3 आदि उनकी बेहतरीन फिल्में हैं!

टॅग्स :कंगना रनौतमुंबईशिव सेनामुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल