लाइव न्यूज़ :

कमला मिल्स हादसा: '1 Above' पब के दो मैनेजरों को 9 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा

By स्वाति सिंह | Updated: January 1, 2018 16:21 IST

28 दिसंबर की रात जब मोजोज़ रेस्टोरेंट और '1 Above' पब में आग लगी उस वक्त ये दोनों वहां मौजूद थे। 

Open in App

कमला मिल्स में आग लगने के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार (एक जनवरी) को '1 Above' पब के दो मै‍नेजरों को गिरफ्तार कर 9 जनवरी तक कस्टडी में भेजा। पुलिस इस मामले में रविवार (31 दिसंबर) को मालिकों को कथित तौर पर पनाह देने के आरोप में दो लोगों गिरफ्तार किया था। पब में आग लगने की घटना में 14 लोगों की मौत होने के बाद इसके मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले के तीन आरोपी अब भी फरार हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोमवार को '1 Above' पब के 2 मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों को रविवार को भोइवाड़ा की एक अदालत में पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। 

मुंबई के लोवर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स परिसर के मोजोस बिस्टो रेस्टोरेंट में 29 दिसंबर की रात करीब साढ़े बारह बजे आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और रेस्टारेंट तथा इससे लगे पब को अपनी चपेट में ले लिया। इस बिल्डिंग में कई टीवी चैनलों के ऑफिस भी थे। दमकल की करीब 10 गाड़ियों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इसके बाद पुलिस ने इसके संबंधित हितेश सांघवी और जिगर सांघवी, सह मालिक अभिजीत मनका और अन्य के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया था। सांघवी बंधुओं के खिलाफ कल लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती कार्रवाई में बीएमसी के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस हादसे में अब 14 लोगों की मौत हो चुकी है और इतने ही घायल हैं। 

टॅग्स :कमला मिल्स आगमुंबईभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील