कमलनाथ ने अपने मंत्रिमंडल में इन चेहरों को किया शामिल, जानिए कौन किस गुट का

By राजेंद्र पाराशर | Published: December 25, 2018 07:43 PM2018-12-25T19:43:16+5:302018-12-25T19:43:16+5:30

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 विधायकों को यहां राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई। मंत्रियों में दो महिलाएं, एक मुस्लिम एवं एक निर्दलीय शामिल हैं।

kamal nath cabinet 28 ministers take oath, know here is all about mp cabinet | कमलनाथ ने अपने मंत्रिमंडल में इन चेहरों को किया शामिल, जानिए कौन किस गुट का

कमलनाथ ने अपने मंत्रिमंडल में इन चेहरों को किया शामिल, जानिए कौन किस गुट का

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ का मंत्रिमंडल आज गठित हो गया। राजभवन में दोपहर 3 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवगठित मंत्रिमंडल के 28 सदस्यों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में दो महिलाओं के अलावा एक अल्पसंख्यक वर्ग के विधायक को स्थान दिया है। वहीं जातीय, गुटीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने का प्रयास किया गया है। मंत्रिमंडल गठन में सिंधिया का दबदबा नजर आता है। उनके समर्थक 9 विधायकों को स्थान मिला है, जबकि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समर्थक 7-7 विधायक मंत्री बनने में सफल रहे हैं। एक निर्दलीय को भी मंत्री बनाया गया है।

राजभवन में आज दोपहर को मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले विधायकों में डा। विजय लक्ष्मी साधो, सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा, डा। गोविंद सिंह, बाला बच्चन, आरिफ अकील, बृजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप जायसवाल, लाखन सिंह यादव, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी, ओंकार सिंह मरकाम, डा। प्रभुराम चौधरी, प्रियव्रत सिंह, सुखदेव पांसे, उमंग सिंघार, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पी।सी। शर्मा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सचिन सुभाष यादव, सुरेन्द्र सिंह बघेल और तरुण भनोत शामिल हैं।

कमलनाथ के मंत्रिमंडल के लिए 5 दिनों तक दिल्ली में खूब मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद भी आज राजधानी भोपाल में मंत्री न बनने वाले विधायकों की नाराजगी भी दिखाई दी। कमलनाथ ने मंत्रिमंडल गठन के लिए सभी नेताओं को साधने का प्रयास किया, वहीं जातिय, क्षेत्रीय और गुटीय समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा। उन्होंने अपने समर्थकों को पीछे करके दूसरे गुटों के विधायकों को स्थान भी देने का प्रयास किया। इससे उनके समर्थकों में मायूसी भी नजर आई, मगर अपने नेता कमलनाथ के वचन के आगे वे मौन रहे।

सपा, बसपा ने बनाई दूरी

कमलनाथ के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के विधायकों ने दूरी बनाए रखी। सपा के राजेश शुक्ला और बसपा के संजीव सिंह आज भोपाल में थे, मगर ये शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। इसी तरह जयस के संरक्षक और कांग्रेस विधायक डा। हीरा अलावा ने भी शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाए रखी।

मशक्कत के बाद प्रजापति बने विधानसभा अध्यक्ष

मंत्रिमंडल गठन को लेकर दिल्ली के बाद आज भोपाल में भी माहौल गर्माया रहा। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह विधानसभा अध्यक्ष को लेकर मशक्कत करते रहे। सोमवार तक डा। विजय लक्ष्मी साधौ का नाम इस पद के लिए तय माना जा रहा था, मगर अंतिम क्षणों में उन्होंने मना कर दिया और मंत्री बनने में रुचि दिखाई। इसके बाद डा। गोविंद सिंह को इस पद के लिए तैयार किया, मगर वे भी तैयार नहीं हुए। अंत में कमलनाथ समर्थक पूर्व मंत्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति को ही कमलनाथ को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए तैयार करना पड़ा।

कौन किस गुट और वर्ग से- 28 मंत्री के नाम

* डा। विजय लक्ष्मी साधौ महेश्वर से विधायक, पूर्व मंत्री और राज्यसभा सदस्य रहीं, अजा वर्ग से।

* सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ से विधायक पूर्व मंत्री रहे, अजा वर्ग का चेहरा। कमलनाथ समर्थक़

* हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर से विधायक पूर्व में दिग्विजय सरकार में मंत्री रहे। मालवा क्षेत्र का बड़ा चेहरा। दिग्विजय समर्थक़

* बाला बच्चन राजपुर से विधायक। पूर्व में मंत्री रहे। कमलनाथ समर्थक़, अजजा वर्ग से।

* डा। गोविंद सिंह, लहार से विधायक, पूर्व में मंत्री रहे, दिग्विजय सिंह समर्थक़

* आरिफ अकील भोपाल उत्तर से विधायक। अल्पसंख्यक चेहरा, दिग्विजय सिंह गुट से।

* बृजेन्द्र सिंह राठौर, पृथ्वीपुर से विधायक, बुंदेलखंड का चेहरा। दिग्विजय समर्थक़

* प्रदीप जायसवाल, वारासिवनी से निर्दलीय विधायक, पूर्व कांग्रेस विधायक़, कमलनाथ क निकट।

* लाखनसिंह यादव, भितरवार विधानसभा से विधायक़ सिंधिया समर्थक, अनूप मिश्रा को हराकर चौथी बार बने विधायक़

* तुलसीराम सिलावट, सांवेर से विधायक़ ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक़, अजा वर्ग से।

* गोविंद सिंह राजपूत, सुरखी से विधायक, बुंदेलखंड का चेहरा। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक़

* इमरती देवी, डबरा ग्वालियर से विधायक, सिंधिया समर्थक़ अजा वर्ग से।

* ओमकार सिंह मरकाम, डिंडोरी से विधायक़, आदिवासी चेहरा। सिंधिया समर्थक़

* सुखदेव पांसे, मुलताई से विधायक़, कमलनाथ समर्थक़

* डा। प्रभुराम चौधरी। सांची से तीसरी बार विधायक, अजा वर्ग का चेहरा। सिंधिया समर्थक़

* जयवर्द्धन सिंह, दिग्विजय सिंह के पुत्र, राघोगढ़ से दूसरी बार विधायक़, युवा चेहरा।

* प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर से विधायक, दिग्विजय सिंह के रिश्तेदार।

* उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय जमुनादेवी के भतीजे, गंधवानी मालवा से विधायक़ दिग्विजय सिंह समर्थक़

* हर्ष यादव देवरी से विधायक, बुंदेलखंड का चेहरा। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों से अच्छे संबंध।

* जीतू पटवारी, मालवा का चेहरा, राऊ से विधायक़ राहुल गांधी की पसंद, युवा चेहरा।

* कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह पटेल के पुत्र, सिंहावल से विधायक़ विंध्य से ओबीसी का चेहरा, कमलनाथ समर्थक़

* लखन घनघोरिया जबलपुर पूर्व से विधायक कमलनाथ के करीबी, अजा वर्ग का चेहरा।

* महेन्द्र सिंह सिसोदिया, बामौरी (गुना) से विधायक, सिंधिया समर्थक़

* पी।सी।शर्मा, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से विधायक़, ब्राह्मण वर्ग से। दिग्विजय समर्थक़

* प्रद्युम्न सिंह सिंह तोमर, ग्वालियर से विधायक़, सिंधिया समर्थक़

* सचिन यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव के पुत्र, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के भाई, कसरावद से दूसरी बार विधायक़

* सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल, कुक्षी से विधायक, पूर्व मंत्री प्रतापसिंह के पुत्र, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों से अच्छे संबंध।

* तरुण भानोत, जबलपुर पश्चिम से विधायक़, ब्राह्मण चेहरा। कमलनाथ समर्थक

Web Title: kamal nath cabinet 28 ministers take oath, know here is all about mp cabinet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे