लाइव न्यूज़ :

आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिन्दू था, उसका नाम था नाथूराम गोडसे: कमल हासन

By विनीत कुमार | Updated: May 13, 2019 10:32 IST

कमल हासन ने महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं यहां उस हत्या के लिए न्याय मांगने आया हूं। मैं एक अच्छा भारतीय हूं और हर भारतीय चाहेगा कि देश में शांति हो और सभी के बीच बराबरी हो।'

Open in App
ठळक मुद्देकमल हासन ने रविवार को एक चुनावी सभा में दिया विवादित बयाननाथूराम गोडसे की बात करते हुए कमल हासन ने किया 'हिंदू' का जिक्रकमल हासन इससे पहले कश्मीर में जनमत कराने की बात को लेकर भी विवादों में आये थे

अभिनेता से नेता बने और मक्कल नीधि मियाम पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन एक बार फिर विवादों में आ गये हैं। कमल हासन ने रविवार को अपनी पार्टी के एक उम्मीदवार के लिए तमिलनाडु के अरावाकुरिचि विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक रैली में कहा कि आजाद भारत का 'पहला आतंकवादी एक हिंदू' था। कमल हासन ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का जिक्र करते हुए यह बात कही। 

कमल हासन ने साथ ही कहा कि वह इस क्षेत्र में मुस्लिम बहुल वोटरों को लुभाने के लिए यह बात नहीं कह रहे हैं। कमल हासन ने कहा, 'मैं यह बात इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि यहां मुस्लिम हैं। मैं ऐसा गांधी जी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजादी के बाद भारत का पहला आतंकी एक हिंदू था। उसका नाम नाथूराम गोडसे था।' 

एस मोहनराज के समर्थन के लिए आयोजित इस रैली में कमल हासन ने साथ ही कहा कि तमिलनाडु इस समय सत्तारूढ़ एआईएडीएमके और विपक्ष के डीएमके के खिलाफ एक 'राजनीतिक आंदोलन' के मुहाने पर खड़ा है। 'द हिंदू' के मुताबिक कमल हासन ने कहा, 'वे लोगों की परेशानी को कम करने में नाकाम रहे हैं। दोनों द्रविडियन पार्टियां अपनी गलती से कभी नहीं सीख सकतीं।'

कमल हासन ने महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा, 'यह यही से शुरू होता है। मैं यहां उस हत्या के लिए न्याय मांगने आया हूं। मैं एक अच्छा भारतीय हूं और हर भारतीय चाहेगा कि देश में शांति हो और सभी के बीच बराबरी हो।'

तमिलनाडु के अरावाकुरिचि में 19 मई को उपचुनाव हैं। कमल हासन इससे पहले भी विवादों में आ चुके हैं जब उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को आजाद कश्मीर कहा था। साथ ही उन्होंने कश्मीर में जनमत की भी बात कही थी। हालांकि, बाद में इस बयान पर कमल हासन ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया।  

टॅग्स :कमल हासनमहात्मा गाँधीनाथूराम गोडसे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील