लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान कमल हासन की कार पर युवक ने किया हमला

By भाषा | Updated: March 15, 2021 01:02 IST

Open in App

कांचीपुरम(तमिलनाडु), 14 मार्च मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन की कार पर रविवार को एक युवक ने कथित तौर पर हमला कर दिया। हासन चुनाव प्रचार के बाद यहां एक होटल जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि घटना में हासन को चोट नहीं लगी, हालांकि उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

एमएनएम के नेता एजी मौर्य ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। इसमें उन्होंने बताया कि हासन पर ‘‘हमले का प्रयास’’ करने वाले युवक को पुलिस को सौंप दिया गया है।

आरोपी युवक ने कथित तौर पर शराब पी रखी थी। घटना के बाद एमएनएम के कुछ कार्यकर्ताओं और आम आदमी ने उसकी कथित तौर पर पिटाई कर दी। बाद में, उसे पुलिस अस्पताल ले गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस