लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय ने पूछा-  ममता जी, 'जय श्री राम' सुनकर गुस्सा क्यों आ जाता है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2019 17:59 IST

ममता बनर्जी का काफिला भाटपारा क्षेत्र से जब गुजर रहा था तो उसी वक्त कुछ लोग ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाने लगे। जिसके बाद ममता बनर्जी अपना आपा खो बैठीं।

Open in App
ठळक मुद्देजिस इलाके में लोगों ने ‘‘जय श्री राम’’ के नारे उस क्षेत्र में चुनाव परिणामों की घोषणा होने के बाद से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच हिंसा चल रही है। नैहाटी में धरने में बैठे लोगों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उनकी कार के सामने आये और उन्हें अपशब्द कहने लगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बृहस्पतिवार(30 मई) को उस समय अपना आपा खो बैठी जब कुछ लोगों के एक समूह ने ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। 

 

कैलाश विजयवर्गीय ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, ''आपको बांग्लादेशी घुसपैठियों पर, रोहिंग्याओं पर, आतंकवादियों पर, नकली नोट का धंधा करने वालों पर, गौ तस्करों पर, बलात्कारियों पर गुस्सा नहीं आता! भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्यारों पर भी गुस्सा नहीं आता!'जय श्री राम' सुनकर गुस्सा क्यों आ जाता है?''

‘जय श्री राम’ के नारे को लेकर ममता बनर्जी ने क्यों खोया था आपा? 

ममता बनर्जी का काफिला उत्तरी 24 परगना जिले के संकटग्रस्त भाटपारा से गुजर रहा था तभी कुछ लोगों ने ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाये जिसके बाद वह एक बार फिर अपना आपा खो बैठीं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद अपने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुई ‘हिंसा’ के खिलाफ एक धरने में हिस्सा लेने के लिए नैहाटी जा रही थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोग उस समय ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जब बनर्जी का काफिला भाटपारा क्षेत्र से गुजर रहा था। इस क्षेत्र में चुनाव परिणामों की घोषणा होने के बाद से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच हिंसा चल रही है।

यह क्षेत्र भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह का गढ़ माना जाता है। सिंह ने चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी को पराजित किया है। क्रोधित बनर्जी अपने कार से बाहर आई और उन्होंने अपने सुरक्षा अधिकारियों से इन पुरूषों के नाम लिखने को कहा।

उन्हें यह कहते हुए सुना गया, ‘‘आप अपने बारे में क्या सोचते हैं? आप अन्य राज्यों से आएंगे, यहां रहें और हमारे साथ दुर्व्यवहार करें। मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे अपमानित करने की? आप सभी के नामों और विवरणों को लिख लिया जायेगा।’’

मुख्यमंत्री के अपनी कार में वापस जाने के बाद उन लोगों ने फिर से ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाये जिस वजह से उन्हें फिर से एक बार अपने वाहन से उतरना पड़ा। इसके बाद नैहाटी में धरने में बैठे लोगों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उनकी कार के सामने आये और उन्हें अपशब्द कहने लगे।

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या यहीं लोकतंत्र है?’’ इस घटना ने इस महीने की शुरुआत में पश्चिमी मिदनापुर जिले के चन्द्रकोना के निकट हुई इसी तरह की एक घटना की याद दिला दी। लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सामने आई एक वीडियो में बनर्जी उस समय अपना आपा खोती नजर आई थीं जब उनका काफिला क्षेत्र से गुजर रहा था तो कुछ लोग ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगा रहे थे। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयममता बनर्जीटीएमसीराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतTMC ने MLA हुमायूं कबीर को पार्टी ने किया सस्पेंड, बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने पर दिया था बयान

भारतक्या नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अभिषेक बनर्जी?, 2026 में बन सकते पश्चिम बंगाल सीएम?

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: DGCA ने इंडिगो को भेजा नोटिस, प्लाइट्स कैंसिल का मांगा जवाब

भारतGoa Club fire: नाइट क्लब के ऑनर और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, अग्निकांड हादसे की जांच में जुटी पुलिस

भारतजब आग लगी तो ‘डांस फ्लोर’ पर मौजूद थे 100 लोग?, प्रत्यक्षदर्शी बोले- हर कोई एक-दूसरे को बचा रहा था और यहां-वहां कूद रहे थे, वीडियो

भारतडांस फ्लोर पर लगी आग..., कुछ ही पलों में पूरा क्लब आग की लपटों में घिरा, गोवा हादसे के चश्मदीद ने बताया

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा