लाइव न्यूज़ :

फ्लैग मीटिंग के दौरान जवान की गई जान, बोर्डर गार्ड बांग्लादेश के खिलाफ FIR, जांच के आदेश दे दिए गए

By भाषा | Updated: October 19, 2019 16:18 IST

बोर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फ्लैग मीटिंग के दौरान सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की गोली मार कर हत्या कर दी। मरने वाले जवान की पहचान विजय भान सिंह (51) के रूप में की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। इस गोलीबारी में एक अन्य जवान राजवीर यादव घायल हो गए थे।

सीमा सुरक्षा बल ने इस हफ्ते के मध्य में अपने एक जवान की हत्या के सिलसिले में बोर्डर गार्ड बांग्लादेश के खिलाफ पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। बोर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फ्लैग मीटिंग के दौरान सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की गोली मार कर हत्या कर दी। मरने वाले जवान की पहचान विजय भान सिंह (51) के रूप में की गयी है।

इस गोलीबारी में एक अन्य जवान राजवीर यादव घायल हो गए थे। सीमा सुरक्षा बल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह घटना मुर्शिदाबाद जिले में सुबह नौ बजे हुई जब एक दल ने भारतीय मछुआरों से जुड़े एक मुद्दे का समाधान करने के लिए नदी के किनारे खड़े बीजीबी के जवानों से संपर्क किया।

मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया, ‘‘हां, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से शिकायत मिली है। मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।’’ बीएसएफ के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि बीजीबी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

बीएसएफ के अधिकारियों ने बांग्लादेश सीमा रक्षक के इन दावों को खारिज किया कि उसके जवानों ने आत्मरक्षा में गोली चलायी है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय पक्ष की ओर से एक भी गोली नहीं चलायी गयी । बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है।

हमने प्रावधानों के अनुसार पुलिस में एक मामला दर्ज कराने का निर्णय किया है। बीजीबी का यह आरोप कि हमने पहले गोली चलायी है न केवल बेतुका है बल्कि पूरी तरह झूठ है। हमने एक भी गोली नहीं चलायी।’’ 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलपश्चिम बंगालबांग्लादेशअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस