लाइव न्यूज़ :

Junagadh civic body 2025: जूनागढ़ नगर निगम, 66 नगर पालिका और गांधीनगर सहित तीन तालुका पंचायत पर मतदान जारी?, चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 8 उम्मीदवार मैदान से हटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2025 10:45 IST

Junagadh civic body 2025: गुजरात सरकार के 2023 के फैसले के अनुसार पंचायतों, नगर पालिकाओं और नागरिक निगमों में 27 प्रतिशत सीट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे स्थानीय और शहरी निकायों की अन्य 124 सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहे हैं।कुल 5,084 उम्मीदवार मैदान में हैं और 38 लाख से अधिक लोग मतदान के लिए पात्र हैं।मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक होगा। मतों की गिनती 18 फरवरी को की जाएगी।

Junagadh civic body 2025:गुजरात के जूनागढ़ नगर निगम, 66 अन्य नगर पालिकाओं और गांधीनगर सहित तीन तालुका पंचायतों के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। इसके साथ ही बोटाद और वांकानेर नगर पालिकाओं तथा राज्य में विभिन्न कारणों से रिक्त हुई स्थानीय और शहरी निकायों की अन्य 124 सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहे हैं। स्थानीय निकायों के लिए यह पहला ऐसा चुनावी मुकाबला है, जिसमें गुजरात सरकार के 2023 के फैसले के अनुसार पंचायतों, नगर पालिकाओं और नागरिक निगमों में 27 प्रतिशत सीट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित की गई हैं।

इन स्थानीय निकाय चुनावों में कुल 5,084 उम्मीदवार मैदान में हैं और 38 लाख से अधिक लोग मतदान के लिए पात्र हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक होगा। मतों की गिनती 18 फरवरी को की जाएगी। विभिन्न स्थानीय निकायों की 213 सीट पर मतदान नहीं होगा, क्योंकि इस पर उम्मीदवार को ‘निर्विरोध’ निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

इन सीट पर अन्य सभी उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद केवल एक-एक उम्मीवार बचे और ये उम्मीदवार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं। गुजरात सरकार द्वारा 2023 में पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए घोषित 27 प्रतिशत कोटा के आधार पर स्थानीय निकायों के लिए यह पहला चुनावी मुकाबला है।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना 18 फरवरी को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि जूनागढ़ नगर निगम, 66 नगर पालिकाओं और कठलाल, कपड़वंज और गांधीनगर तालुका पंचायतों के लिए 16 फरवरी को मतदान हो रहा है। गुजरात के जूनागढ़ नगर निगम (जेएमसी) में सोमवार को कांग्रेस के आठ उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन वापस लिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कुल 60 में से आठ सीट पर निर्विरोध जीत मिलने की संभावना है। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जूनागढ़ नगर निकाय में 15 वार्डों (प्रत्येक वार्ड में 4) में 60 सीट हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने 2019 में 54 सीट जीतकर चुनाव में विजय हासिल की थी। वार्ड संख्या तीन और 14 के निर्वाचन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि आठ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे अब केवल भाजपा उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं। 

टॅग्स :गुजरातचुनाव आयोगBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?