लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 21 जुलाई : भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध, देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल

By भाषा | Updated: July 21, 2019 06:55 IST

19 दिसंबर 1934 को जन्मीं प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 2007-2012 तक देश की 12 वीं राष्ट्रपति बनीं, वह देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं। वह 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी रहीं और 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी। 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा। वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

देश की महिलाओं के लिए 21 जुलाई का दिन खुश होने की एक खास वजह लेकर आया। 12 बरस पहले इसी दिन देश को प्रतिभा पाटिल के रूप में पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं।

19 दिसंबर 1934 को जन्मीं प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 2007-2012 तक देश की 12 वीं राष्ट्रपति बनीं, वह देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं। वह 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी रहीं और 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

देश दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1883 : कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई।

1884 - लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

1888 : ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।

1904 : 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा।

1940 : सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।

1960 - श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1962 : भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध।

1963 : काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

1988 : भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण।

2007 : वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

2007 : प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2008 : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

2013 : बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

टॅग्स :हिस्ट्रीइंडियाचीनरूसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम