लाइव न्यूज़ :

अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी, कोर्ट ने 12 मई तक बढ़ाई कस्टडी

By अंजली चौहान | Updated: April 29, 2023 16:43 IST

गैंगस्टर से सांसद बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्याकांड के आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य की अदालत ने कस्टडी बढ़ा दी है। शनिवार को सुनवाई के दौरान प्रयागराज की एक अदालत ले फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी 12 मई तक तीनों आरोपी रहेंगे जेल में 15 मई को अतीक और अशरफ की हुई थी हत्या

प्रयागराज: माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने सुनवाई की है। शनिवार को अदालत ने सुनवाई के दौरान तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 12 मई तक बढ़ा दिया है।

प्रयागराज सीजेएस कोर्ट में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी सिंह पेश हुए। 14 दिनों की ये हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें फिर से प्रयागराज के कोर्ट में पेश किया जाएगा लेकिन तब तक उन्हें जेल में ही रहना होगा। 

गौरतलब है कि हत्याकांड मामले में जांच कर रही एसआईटी की टीम चार दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर आरोपियों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। 

पुलिस के सामने हुई थी हत्या 

माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उत्तर प्रदेश पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों को 15 अप्रैल को मेडिकल चेकअप के लिए रात के समय अस्पताल लाया जा रहा था।

इसी दौरान तीनों आरोपी मीडिया कर्मी बनकर पहुंचे थे। तीनों आरोपियों ने मीडिया कर्मी होने के नाते सवाल पूछने के लिए आगे बढ़े और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इस गोलीबारी में अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ दोनों जमीन पर ढेर हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कस्टडी में ही दोनों भाईयों की मौत हो गई।

इस दौरान हमलावरों ने तबाड़तोड़ फायरिंग के बाद बंदूके नीचे रख कर मौके पर सरेंडर कर दिया। आरोपियों के सरेंडर के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और तब से अतीक-अशरफ हत्याकांड में जांच जारी है। 

टॅग्स :अतीक अहमदप्रयागराजउत्तर प्रदेशकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव