लाइव न्यूज़ :

सिख दंगे में कमलनाथ को क्लीन चिट देने वाले जज रंगनाथ मिश्रा को कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था

By विकास कुमार | Updated: December 17, 2018 19:08 IST

कमलनाथ पर आरोप है कि दिल्ली स्थित रकाबगंज गुरुद्वारे के पास जब दो सिखों को जिन्दा जला दिया गया, उस वक्त वो घटना स्थल पर ही मौजूद थे. और भीड़ को भड़काने का काम कर रहे थे. लेकिन कमलनाथ ने इन आरोपों का हमेशा खंडन किया है.

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ ने आज शपथ लिया। और आज ही सिख दंगों के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह को सजा सुनाई गई। सिख संगठनों ने भी इनके मुख्यमंत्री बनने का विरोध किया है। कमलनाथ का नाम आते ही हमारे सामने पहली नजर में संजय गांधी का नाम उभरकर सामने आता है। दून स्कूल में हुई दोनों की दोस्ती ने कमलनाथ को गांधी परिवार के बीच का सदस्य बना दिया। इंदिरा गांधी भी उन्हें अपने बेटे की तरह ही मानती थी। 

कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में सभी पार्टियों के नेता दिखे। लेकिन दिल्ली की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी ने इस समारोह से दूरी बनाये रखी। इसका कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को आज दिल्ली हाई कोर्ट ने सिख दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है और उन्हें 31 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करने को कहा है। लेकिन इन सभी मामलों में कमलनाथ का नाम क्यों घसीटा जा रहा है ? वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी उनके मुख्यमंत्री बनने पर चिंता जताई है। आम आदमी पार्टी ने भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का विरोध किया है। 

कमलनाथ के विरोध को समझने के लिए हमें तीन दशक पहले 1984 में जाना होगा। कमलनाथ को बेटा बताने वाली देश की तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके सिख बॉडीगार्ड ने प्रधानमंत्री आवास पर ही गोलियों से भून डाला था। इस खबर ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद पूरे दिल्ली में सिखों के खिलाफ दंगे शुरू हो गए थे। ये दंगे बड़े पैमाने पर हुए और निर्दोष लोगों को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया गया। कांग्रेस पार्टी के कई नेता इन दंगों में लोगों को भड़का रहे थे जिससे मौत का आंकड़ा अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया था। 

कमलनाथ पर आरोप है कि दिल्ली स्थित रकाबगंज गुरुद्वारे के पास जब दो सिखों को जिन्दा जला दिया गया, उस वक्त वो घटना स्थल पर ही मौजूद थे। और भीड़ को भड़काने का काम कर रहे थे। लेकिन कमलनाथ ने इन आरोपों का हमेशा खंडन किया है। एसआईटी, रंगनाथ मिश्रा कमीशन और नानावटी आयोग के जांच के दौरान भी कमलनाथ के खिलाफ इन आरोपों का कोई सबूत नहीं मिला। रंगनाथ मिश्रा कमीशन ने भी कमलनाथ के खिलाफ किसी भी । खैर, एक सच्चाई ये भी है कि उन्हीं रंगनाथ मिश्रा को कांग्रेस ने राज्यसभा से सांसद बनाया। इस पर आज भी सवाल उठते हैं। रंगनाथ मिश्रा 1998-2004 तक कांग्रेस से राज्यसभा में सांसद रहे। 

टॅग्स :कमलनाथसिखइंदिरा गाँधीसंजय गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

विश्वUS: कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख की अपहरण कर हत्या, पुलिस ने कहा- 'गलती से शख्स हुआ टारगेट'

भारत1984 Anti-Sikh Riots: सज्जन कुमार को दिल्ली की कोर्ट ने किया बरी, विकासपुरी, जनकपुरी हिंसा मामले में लगे थे आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह