लाइव न्यूज़ :

जज लोया की मौत केस में निष्पक्ष जांच की मांग कर रही याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित, सुप्रीम कोर्ट ने दिए ये निर्देश

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 16, 2018 13:33 IST

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से याचिकाकर्ताओं को मौत से जुड़े दस्तावेज देने के निर्देश दिए हैं।

Open in App

सीबीआई जज बृजगोपाल लोया की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित कर दी गई। जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस एमए शांतगौडार ने मंगलवार को इस मामले पर याचिकाकर्ताओं और महाराष्ट्र सरकार के पक्ष सुने। जस्टिस मिश्रा ने माना कि यह एक ऐसा मामला है जहां उन्हें सबकुछ देखना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे मौजूद थे।

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया है कि जज लोया की मौत से संबंधित दस्तावेज याचिकाकर्ताओं को मुहैया करवाए जाएं। महाराष्ट्र सरकार ने मौत से जुड़े सभी दस्तावेज सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंप दिए हैं। हालांकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख की घोषणा नहीं की है। बता दें कि याचिका महाराष्ट्र के पत्रकार बीआर लोने और कांग्रेसी नेता तहसीन पूनावाला ने दाखिल की है। पूनावाला ने अपनी याचिका में जज लोया की मौत को संदिग्ध और रहस्यमयी माना है।

जज बीएच लोया की मौत 1 दिसंबर 2014 नागपुर में हुई थी। उस दौरान वो सोहराबुद्दीन शेख के 'फर्जी एनकाउंटर' केस की सुनवाई कर रहे थे जिसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को आरोपी बनाया गया था। बाद में सीबीआई कोर्ट से ही अमित शाह को बाइज्जत बरी कर दिया।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टबीएच लोयाजस्टिस चेलमेश्वर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस