लाइव न्यूज़ :

राफेल घोटाले की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को धमका रहे हैं शीर्ष नेतृत्व के चमचेः राहुल गांधी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 30, 2018 16:49 IST

पूर्व सपा नेता अमर सिंह का उल्लेख करते हुए कल मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि पूर्व की सरकारों में उद्योगपति क्या करते थे, अमर सिंह को सब पता है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 जुलाईः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के चमचे पत्रकारों को धमकी दे रहे हैं कि या तो मत कवर करो या फिर...! सोमवार को राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे प्रेस के उन बहादुर लोगों पर गर्व है जो मिस्टर 56 के सामने खड़े हैं और सच का साथ दे रहे हैं। राफेल विमान सौदे को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए है।

इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि राफेल सौदे पर सवाल का जवाब देने की बजाय पीएम मोदी नौटंकी कर रहे हैं। उद्योगपतियों के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने  ये बयान दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि जब मोदी राफेल सौदे पर 'एक्सपोज' हो गए तो वह यह कहकर नौटंकी करने लगे कि वह भागीदार हैं हालांकि उन्होंने राफेल को लेकर उठाये गये सवाल का जवाब नहीं दिया।

पूर्व सपा नेता अमर सिंह का उल्लेख करते हुए कल मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि पूर्व की सरकारों में उद्योगपति क्या करते थे, अमर सिंह को सब पता है। इस बारे में बब्बर ने कहा कि एक 'बीमार बेचारे' को उद्योगपतियों के सामने गवाह बनाकर पेश कर दिया गया। 

बब्बर ने कहा कि यह सवाल अभी भी खड़ा है कि राफेल सौदा सरकारी कंपनी एचएएल से क्यों छीना गया और क्यों इसे निजी कंपनी को सौंप दिया गया। निजी कंपनी भी ऐसी जो केवल 15 दिन पहले अस्तित्व में आयी हो और जिसे साइकिल कारोबार तक का अनुभव नहीं है। राहुल गांधी के खिलाफ की गयी टिप्पणियों पर बब्बर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की किसी उद्योगपति के साथ कोई तस्वीर नहीं है क्योंकि उनके उद्योगपतियों से कोई रिश्ते नहीं हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत