लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार तक जाने-आने वाली निजी बसों के खिलाफ संयुक्त अभियान, 72 बसों को जब्त किया

By भाषा | Updated: July 4, 2019 17:26 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार के लिए सवारी भरकर चलने वाली निजी बसों के खिलाफ आज जिला प्रशासन, परिवहन विभाग व पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस वे पर औचक जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने पर 72 बसों को जब्त किया गया।मीडिया प्रभारी ने बताया कि ये बसें अवैध रूप से संचालित की जा रही थी।

दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार तक सवारी लेकर जाने-आने वाली निजी बसों के खिलाफ बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने एक संयुक्त अभियान चलाया और 72 बसों को जब्त किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार के लिए सवारी भरकर चलने वाली निजी बसों के खिलाफ आज जिला प्रशासन, परिवहन विभाग व पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया।

इसके तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस वे पर औचक जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने पर 72 बसों को जब्त किया गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि ये बसें अवैध रूप से संचालित की जा रही थी।

बसों का प्राइवेट पार्टी ढोने का नेशनल परमिट है, लेकिन बस मालिक इसका इस्तेमाल यात्री ढोने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी अवैध रूप से संचालित 50 बसों को जिला प्रशासन ने जब्त किया था।

गौरतलब है कि कल नोएडा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से चलने वाले 1174 ऑटो रिक्शा जब्त किये थे। परमिट के नियमों का उल्लंघन करके चलाई जा रही निजी बसों को जब्त करने से आक्रोशित ऑल इंडिया लग्जरी बस यूनियन के अध्यक्ष श्यामलाल गोला के नेतृत्व में बस मालिकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की।

यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास ऑल इंडिया के परमिट सहित सभी कागजात हैं। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज सुबह कार्रवाई के दौरान बस के चालकों और अन्य कर्मचारियों के साथ पुलिस ने मारपीट की तथा बसों के टायर पंचर कर दिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि बसों में सवार महिलाएं, बच्चे, बूढ़ों को जिला प्रशासन के कर्मियों ने जबरन बस से सड़क पर उतार दिया। जिला प्रशासन के इस अभियान के चलते बसों में सवार यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं कल जिला प्रशासन द्वारा 1174 ऑटो रिक्शा को जब्त किए जाने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के नेताओं ने जेवर थाने पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस किसानों के ऑटो जब्त कर रही है। 

टॅग्स :नोएडा समाचारदिल्लीबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब