लाइव न्यूज़ :

भारत में साल 2021 में किन-किन नौकरियों की रहेगी खूब मांग, देखिए लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: January 11, 2021 10:12 IST

कोरोना लॉकडाउन के बाद डिजिटल क्षेत्र में काम की मांग खूब बढ़ी है। ऑनलाइन काम की मांग के बाद युवाओं के लिए कई रास्ते खुले हैं। इसमें वेब डेवलपिंग से लेकर डिजिटल मार्केटिंग तक के क्षेत्र शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से बर्बाद हुए साल 2020 के बाद अब नए साल में बेहतर मौके की युवाओं को उम्मीदडिजिटल क्षेत्र में कामकाज बढ़ने के बाद कई क्षेत्र में खुले हैं रोजगार के नए मौकेफुल स्टैक डेवलपर्स, आर्टिफिशियर इंटेलिजेंस, डाटा साइंटिस्ट जैसी नौकरियों की मांग बढ़ने की उम्मीद

साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। पिछला साल कई मायनों में पूरी दुनिया के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। इसमें सबसे बड़ी भूमिका कोरोना वायरस संक्रमण की रही। इस बीमारी ने न केवल लोगों की जान ली बल्कि आर्थिक, रोजगार सहित दूसरे कई मोर्चों पर लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी की।

बहरहाल, अब नए साल में लोगों को उम्मीद है कि ये पिछले वर्ष के उलट बेहतर साबित होगा और भारत में इस साल रोजगार के मौके बढ़ेंगे। कई लोग जो रोजगार गंवा चुके हैं, उन्हें भी एक बार फिर मौका मिलेगा। ऐसे में नजर डालते हैं कि इस साल भारत में किन-किन नौकरियों की मांग भारत में ज्यादा रहेगी।

फुल स्टैक डेवलपर्स: ये वेब डेवलपिंग, उसके मेंटेनेंस से जुड़ा काम है। लॉकडाउन के बाद सभी क्षेत्र में ऑनलाइन काम करने को तरजीह दी जा रही है और इसलिए इस जॉब की मांग बाजार में बढ़ी है। अगर आप कोडिंग में रूचि रखते हैं और जावा, सीएसएस, पाइथन आदि की जानकारी रखते हैं तो इस क्षेत्र में हाथ आजमाया जा सकता है।

आर्टिफिशियर इंटेलिजेंस (AI): भारत में इस क्षेत्र में काम करने वाले अभी कम लोग हैं। एक आंकड़े के अनुसार करीब 2500 पद एआई पोजिशन के लिए विभिन्न जगहों पर खाली हैं। ये संख्या आने वाले समय में और बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए एआई अलगॉरिथम, प्रोगामिंग आदि की जानकारी जरूरी है।

डाटा साइंटिस्ट: रिपोर्ट बताते हैं कि एनेलेटिक्स रेवेन्यू में 16 प्रतिशत मांग एडवांस्ड एनेलेटिक्स, डाटा साइंस, प्रीडिक्टव मॉडलिंग यानी आंकड़ों को लेकर अनुमान आदि क्षेत्र में है। ये 2018 के मुकाबले 11 प्रतिशत ज्यादा है। ये दिखाता है कि भारत में भी अब डाटा साइंटिस्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए सांख्यिकी, गणित सहित SQL, पाइथन और R जैसे तकनीकी भाषाओं और Power BI, Tableau टूल्स की भी जानकारी जरूरी है।

डिजिटल मार्केटिंग: अगर आप क्रिएटिव हैं और ब्रैंड-बिल्डिंग सहित मार्केटिंग में रूचि रखते हैं तो ये क्षेत्र आपके लिए है। ऑनलाइन काम से लेकर व्यापार की मांग के साथ डिडिटल मार्केटिंग की मांग भी हाल के दिनों में काफी बढ़ी है। इसके लिए आप डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कर सकते हैं। साथ ही एमबीए करना भी इस क्षेत्र में फायदेमंद होगा।

नए साल में भारत में आईटी सेक्टर के भी एक बार फिर गति पकड़ने का अनुमान है। डिजिटल क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कामकाज ने बता दिया है कि आने वाले साल में युवाओं के लिए कई बेहतर मौके मौजूद रहने वाले हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी