लाइव न्यूज़ :

JNUSU Election ABVP List: 22 मार्च को चुनाव, एबीवीपी ने एक दर्जन संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देखें पूरी लिस्ट

By धीरज मिश्रा | Updated: April 1, 2024 15:30 IST

Abvp Announces Candidates: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) ने अपने संभावित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी की तरफ से इस बार अर्जुन आनंद, उमेशचंद्र अजमीरा, गोविंद डांगी, मंजुल पवार, काव्या पाल, मेधा सिंह, दीपिका शर्मा, उन्नति पंजीकर, ए. एस. स्टालिन, कनिष्क गौर, अभिषेक सिंह, आकाश कुमार रवानी मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे22 मार्च को जेएनयू छात्रसंघ चुनाव एबीवीपी जेएनयू के मंत्री विकास पटेल ने कहा कि जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरी तरह तैयार है छात्र-छात्राओं से संवाद के आधार पर शीघ्र ही जिम्मेदार तथा प्रभावी जेएनयूएसयू के लिए अभाविप अपना घोषणापत्र जारी करेगी

Abvp Announces Candidates: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) ने अपने संभावित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी की तरफ से इस बार अर्जुन आनंद, उमेशचंद्र अजमीरा, गोविंद डांगी, मंजुल पवार, काव्या पाल, मेधा सिंह, दीपिका शर्मा, उन्नति पंजीकर, ए. एस. स्टालिन, कनिष्क गौर, अभिषेक सिंह, आकाश कुमार रवानी मैदान में हैं।

इन्हीं नामों में से जेएनयूएसयू सेन्ट्रल पैनल के लिए अन्तिम चार नाम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव पद के लिए तय होंगे। एबीवीपी के कार्यकर्ता अलग-अलग समूहों में हॉस्टल टू हॉस्टल, क्लास टू क्लास कैंपेन के द्वारा प्रत्येक छात्र तक पहुंच रहें है। साथ ही विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्रहित में किए गए पिछले 5 वर्ष के सकारात्मक कार्यों से उन्हें अवगत करा रहे हैं। बताते चले कि जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के अलावा 42 काउंसलर के लिए चुनाव होने हैं।

इन 42 काउंसलरों का चुनाव 16 स्कूलों और एक स्पेशल कंबाइंड सेंटर में संपन्न होंगे। बीते दिन चुनाव नामांकन की अंतिम तिथि थी। कल चुनाव नामांकन से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। साथ ही 22 मार्च को चुनाव होंगे। जिसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना प्री-कैंपेन शुरू कर दिया है। चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए एबीवीपी जेएनयू के सभी हॉस्टल्स और स्कूल्स में व्यापक स्तर पर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर रही है एवं विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यो को उनतक पहुंचा रही है।

एबीवीपी जेएनयू के मंत्री विकास पटेल ने कहा कि जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरी तरह तैयार है। हम छात्रों के बीच से मुद्दों की समझ रखने वाले संभावित जेएनयूएसयू प्रत्याशियों के माध्यम से अभाविप का स्टूडेंट सेन्ट्रिक एजेंडा जेएनयू के छात्रों के बीच रखेंगे। छात्र-छात्राओं से संवाद के आधार पर शीघ्र ही जिम्मेदार तथा प्रभावी जेएनयूएसयू के लिए अभाविप अपना घोषणापत्र जारी करेगी। छात्रों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं मांगो को समझकर उसके अनुरूप समाधान तक पहुंचाने के लिए संघर्ष एवं कार्य करने वाला एकमात्र संगठन विद्यार्थी परिषद जेएनयू में सदैव से रहा है।

टॅग्स :JNU VC Jawaharlal Nehru Universityअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदस्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)आईशी घोषजबलपुरAishe Ghoshjabalpur-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNamaz Row at Lal Baradari: लाल बारादरी में नमाज अदा करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने 13 छात्रों को भेजा नोटिस, 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने का दिया आदेश

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारतअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदः एबीवीपी के नए अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी, वीरेंद्र सिंह सोलंकी होंगे महासचिव

भारतJNUSU Election Results 2025: लेफ्ट फ्रंट 4 में से 3 पदों पर कर रही है लीड, एबीवीपी 1 पद पर आगे

भारतJNU Student Elections: 1375 वोट के साथ वाम गठबंधन की अदिति मिश्रा आगे, 1192 मत के साथ एबीवीपी के विकास पटेल पीछे, देखिए किस पोस्ट पर कौन आगे-पीछे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम