लाइव न्यूज़ :

JNU में हिंसा के विरोध का मामला कोलकाता तक पहुंचा, जाधवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों को पुलिस ने दौड़ाकर पीटा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 6, 2020 20:15 IST

JNU Violence: जेएनयू में अप्रत्याशित हिंसा हुई और नकाबपोश लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत कई विद्यार्थियों और अन्य लोगों को घायल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू में रविवार (05 जनवरी) की शाम को हुई हिंसा को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे हैं। कोलकाता में सुलेखा मोड़ के पास जादवपुर विश्वविद्यालय में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प होने की खबर सामने आई है।

जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) में रविवार (05 जनवरी) की शाम को हुई हिंसा को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे हैं। इस बीच जेएनयू हिंसा के विरोध में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सुलेखा मोड़ के पास जाधवपुर यूनिवर्सिटी में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प होने की खबर सामने आई है।समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जेएनयू हिंसा के विरोध में कोलकाता के सुलेखा मोड़ के पास जाधवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प देखने को मिली है। भारी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही साथ विश्वविद्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती हुई है।  आपको बता दें कि जेएनयू में अप्रत्याशित हिंसा हुई और नकाबपोश लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत कई विद्यार्थियों और अन्य लोगों को घायल कर दिया। वामदलों से जुड़े छात्र संगठनों और आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस हमले के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। 

जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने सोमवार को आरोप लगाया कि परिसर पर हुआ हमला संगठित था। हमले में घोष भी घायल हुई हैं। घोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह संगठित हमला था। वे लोगों को छांट-छांट कर उन पर हमला कर रहे थे। जेएनयू सुरक्षा और तोड़फोड़ करने वालों के बीच पक्का कोई साठगांठ थी। उन्होंने हिंसा रोकने के लिए हस्तक्षेप नहीं किया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले चार-पांच दिन से आरएसएस से जुड़े कुछ प्रोफेसर हिंसा को बढ़ावा दे रहे थे ताकि हमारे आंदोलन को तोड़ा जा सके। क्या जेएनयू और दिल्ली पुलिस से सुरक्षा मांग कर हम कोई गलती कर रहे हैं?’’

 मंत्री का बयान ऐसे वक्त आया है जब प्रतिष्ठित जेएनयू में अप्रत्याशित हिंसा हुई और नकाबपोश लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत कई विद्यार्थियों और अन्य लोगों को घायल कर दिया। वामदलों से जुड़े छात्र संगठनों और आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस हमले के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। 

 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब