लाइव न्यूज़ :

जेएनयू के कुलपति ने छात्रों पर लगाया आरोप, कहा- मुझे गालियां दी और हमला करने का प्रयास किया गया

By भाषा | Updated: December 15, 2019 05:37 IST

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रावास शुल्क बढ़ाने के विरोध में पिछले डेढ़ महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है और छात्रों ने परीक्षाओं का बहिष्कार किया है।

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार ने शनिवार को दावा किया कि 15 से 20 छात्रों ने विवि परिसर में उन्हें घेर लिया और गालियां दी तथा हमला करने का प्रयास किया लेकिन विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें बचा लिया ।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रावास शुल्क बढ़ाने के विरोध में पिछले डेढ़ महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है और छात्रों ने परीक्षाओं का बहिष्कार किया है । कुमार ने बताया कि जब छात्रों ने उन्हें घेर लिया तब वह यह देखने के लिए गए थे कि विश्वविद्यालय में परीक्षा का संचालन कैसे हो रहा है।

उन्होंने बताया कि लगभग शाम साढे़ चार बजे वह और अन्य पदाधिकारी प्रशासनिक खंड से बाहर आये और महज 100 मीटर दूर जैव प्रौद्योगिकी स्कूल में गए । उन्होंने बताया कि इसके बाद वे जारी परीक्षा का अवलोकन करने स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स में गए।

कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘जब हम वापस लौट रहे थे, तब 15 से 20 छात्रों ने हिंसक तरीके से मुझे घेर लिया और उनकी मंशा मुझ पर शारीरिक तौर पर हमला करने की थी। वे मुझ पर हमला करने की योजना बना रहे थे और अपशब्द बोल रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने तथा सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों ने मुझे बचा लिया और छात्रों को सुरक्षा वाहन में बिठा कर उन्हें दूर ले जाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने इसकी अनुमति नहीं दी। कुमार ने बताया, ‘‘मैं वाहन से उतर गया और भीड़ से 20-30 मीटर आगे बढ़ गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘और इसके बाद मैं अपनी कार में सवार हुआ । उन्होंने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और कार को आगे नहीं जाने दिया। चालक ने बुद्धिमता दिखायी और पिछली गीयर में लिया और मुझे बचा लिया।’’

कुलपति ने बताया कि उनके जाने के बाद छात्रों ने प्रशासनिक खंड में प्रवेश किया और वहां तोड़-फोड़ की जोकि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है। आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक खंड के 100 मीटर के दायरे में प्रदर्शन करना निषेध है।

इससे पहले इस हफ्ते, अदालत ने पुलिस से कहा कि जब कुलपति और अन्य पदाधिकारी प्रशासनिक खंड में प्रवेश करें तो वह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें, जहां एक महीने से अधिक समय से छात्रों का कब्जा है ।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह