लाइव न्यूज़ :

फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर जेएनयू वीसी को HRD से मिला था इस्तीफे का अल्टीमेटम, हो गया सचिव का तबादला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 09:58 IST

रिपोर्ट के मुताबिक 11 दिसंबर को एचआरडी ने कहा था कि शांति बहाली के लिए समझौते के फॉर्मूले को मान लीजिए या इस्तीफा दे दीजिए। लेकिन अगले ही दिन उच्च शिक्षा सचिव आर सुब्रमण्यम का तबादला हो गया। 

Open in App
ठळक मुद्देवीसी जगदीश कुमार इस समझौते पर तैयार हो गए थे लेकिन एक दिन बाद उन्होंने पलटी मार ली। 13 दिसंबर को सचिव सुब्रमण्यम का तबादला हो गया और उनकी जगह सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने ले ली।

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार को एक महीने पहले ही इस्तीफे का अल्टीमेटम मिल चुका था। इंडियन एक्सप्रेस ने विश्वस्त सूत्रों के हवाले से ये रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के मुताबिक 11 दिसंबर को एचआरडी ने कहा था कि शांति बहाली के लिए समझौते के फॉर्मूले को मान लीजिए या इस्तीफा दे दीजिए। लेकिन अगले ही दिन उच्च शिक्षा सचिव आर सुब्रमण्यम का तबादला हो गया। 

मंत्रालय के प्रस्तावित फॉर्मूले के मुताबिक जेएनयू प्रशासन सिर्फ कमरे का किराया बढ़ाएगा। सर्विस और यूटिलिटी चार्ज यूजीसी द्वारा वहन किया जाएगा। बदले में छात्र अपना आंदोलन समाप्त करेंगे और विश्वविद्यालय प्रशासन से बात करेंगे। शैक्षिक सत्र को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जेएनयू से दो हफ्ते का वक्त बढ़ाने को भी कहा गया था साथ ही यूनिवर्सिटी को छात्रों के खिलाफ दर्ज कराई गई पुलिस शिकायतें भी वापस लेने का सुझाव दिया गया था। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वीसी जगदीश कुमार इस समझौते पर तैयार हो गए थे लेकिन एक दिन बाद उन्होंने पलटी मार ली। 13 दिसंबर को सचिव सुब्रमण्यम का तबादला हो गया और उनकी जगह सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने ले ली। इत्तेफाक से हाल ही में नकाबपोशों के हमले की घटना के बाद वीसी ने सचिव से मुलाकात की। इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इस्तीफे उनके पद को और मजबूत करेगा।

एचआरडी से सुब्रमण्यम के तबादले के बाद जेएनयू प्रशासन ने सर्विस और यूटिलिटी चार्ज तो वापस लिया लेकिन समझौते के फॉर्मूले के अन्य किसी बिंदु को लागू नहीं किया। इस मामले पर तत्कालीन सचिव सुब्रमण्यम ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।

बुधवार को नए सचिव अमित खरे से वीसी ने मुलाकात की। उन्हें मीडिया और शिक्षकों से सीधा संवाद करने का सुझाव दिया गया है। वीसी को यह भी सुझाव दिया गया कि वो नए सेमेस्टर के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दें। आपको बता दें कि जेएनयू के छात्र फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर 28 अक्टूबर से प्रदर्शन कर रहे हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मानव संसाधन विकास मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील