लाइव न्यूज़ :

JNU छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष ने ABVP के सदस्यों पर फिर लगाया मारपीट का आरोप, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: January 21, 2020 18:02 IST

सूत्रों के मुताबिक नर्मदा छात्रावास के रहने वाले राघिब अकरम को कुछ छात्रों ने पीटा। सू्त्रों ने बताया कि इसकी वजह कथित रूप से यह है कि उसने उन्हें नर्मदा छात्रावास के भोजनालय में खाने की अनुमति नहीं दी, क्योंकि वे दूसरे छात्रावास के थे।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष ने फेसबुक पर लिखा, “जेएनयू में हमला हुए 14 दिन बीत गए हैं। आरएसएस से संबद्ध छात्र संगठन ने इस आरोप से इनकार किया है।

JNU परिसर में हिंसा के करीब एक पखवाड़े बाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने सोमवार को आरोप लगाया कि एबीवीपी सदस्यों ने एक छात्र को पीटा। हालांकि, आरएसएस से संबद्ध छात्र संगठन ने इस आरोप से इनकार किया है।

जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष ने फेसबुक पर लिखा, “जेएनयू में हमला हुए 14 दिन बीत गए हैं। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। लेकिन हां, देखिए क्या हो रहा है। आज विश्वविद्यालय के एक छात्र को फिर एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने पीटा। वे उसे मारने के लिए नर्मदा छात्रवास के उसके कमरे में घुस गए।”

उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं चल सकता। सीनियर वार्डन, प्रॉक्टर को इन गुंडे के खिलाफ तत्काल कदम उठाना चाहिए।” दूसरी ओर एबीवीपी ने दावा किया, “बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना को रैगिंग के आरोपी व्यक्ति के साथ एबीवीपी की हिंसा के रूप में दिखाया जा रहा है।”

सूत्रों के मुताबिक नर्मदा छात्रावास के रहने वाले राघिब अकरम को कुछ छात्रों ने पीटा। सू्त्रों ने बताया कि इसकी वजह कथित रूप से यह है कि उसने उन्हें नर्मदा छात्रावास के भोजनालय में खाने की अनुमति नहीं दी, क्योंकि वे दूसरे छात्रावास के थे।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)आईशी घोष
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम