लाइव न्यूज़ :

JNU: आज भी छात्रों का प्रदर्शन जारी, सूचना बोर्ड पर लिखा- वीसी इस्तीफा दो

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 13, 2019 15:22 IST

जेएनयू के ये छात्र खासकर मसौदा छात्रावास नियमावली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का दावा है कि इसमें शुल्क वृद्धि, ड्रेस कोड और कर्फ्यू के समय को लेकर प्रावधान हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली स्थित जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) में करीब पखवाड़े भर से फीस वृद्धि और अन्य सुविधाओं को लेकर चल रहा विरोध अब प्रदर्शन में तब्दील हो और तूल पकड़ता जा रहा है।बुधवार (13 नवंबर) को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों को तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शन करते हुए देखा गया।

दिल्ली स्थित जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) में करीब पखवाड़े भर से फीस वृद्धि और अन्य सुविधाओं को लेकर चल रहा विरोध अब प्रदर्शन में तब्दील हो और तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार (13 नवंबर) को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों को तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शन करते हुए देखा गया। एक सूचना बोर्ड नजर आया जिसमें प्रदर्शनों को प्रतिबंधित करने को लेकर लिखी अधिसूचना के ऊपर विरोध स्वरूप अंग्रेजी में वीसी रिजाइन लिखा देखा गया। 

जेएनयू के ये छात्र खासकर मसौदा छात्रावास नियमावली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का दावा है कि इसमें शुल्क वृद्धि, ड्रेस कोड और कर्फ्यू के समय को लेकर प्रावधान हैं। 

इस नियमावली के बारे में कहा गया था कि यह बुधवार को कार्यकारी परिषद की बैठक में चर्चा के बाद लागू की जाएगी। जेएमयू के छात्रों ने मीडिया को बताया कि अभी छात्रावास के लिए ढाई हजार रुपये फीस देनी होती है जोकि बढ़ाकर 4200 रुपये की जा रही है, जिसमें 1700 रुपये सेवाशुल्क के तौर पर जोड़े गए हैं। फीस में बिजली, सफाई और पानी की फीस भी जोड़ी गई है। 

छात्र मसौदा छात्रावास नियमावली को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं, छात्रावास सिक्यॉरिटी के लिये ली जाने वाली राशि को 5500 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये कर दी गई है, जिसे बाद में वापस करने का प्रावधान है। 

वहीं, सिंगल-सीटर रूम का किराया 20 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 600 रुपये प्रति माह कर दिया गया है, जबकि डबल-सीटर रूम का किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति माह किया गया है।

बता दें कि जेएनयू में छात्रों को प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। मंगलवार को पुलिस के साछ छात्रों के झड़प की खबर भी आई थी। मामला तब राष्ट्रीय स्तर की सुर्खियों में आ गया था जब बीते सोमवार को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) गए थे।

छात्रों के प्रदर्शन के चलते निशंक करीब छह घंटे तक फंसे रहे थे और उन्हें उस दिन अपने दो कार्यक्रम को रद्द करने पड़े थे।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)एजुकेशनमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत