लाइव न्यूज़ :

JNU: छात्रों के प्रदर्शन का असर, नहीं बढ़ाई जाएगी फीस, EWS विद्यार्थियों को दी जाएगी आर्थिक मदद

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 13, 2019 17:13 IST

राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुहिम ने असर किया है। जेएनयू कार्यकारी समिति ने हॉस्टल शुल्क और अन्य शर्तों को वापस लेने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुहिम ने असर किया है। जेएनयू कार्यकारी समिति ने हॉस्टल शुल्क और अन्य शर्तों को वापस लेने की घोषणा की है। भारत सरकार के शिक्षा सचिव आर सुब्रमण्यम ने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी कि आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की मदद के लिए भी प्रस्ताव रखा गया है।

राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुहिम ने असर किया है। जेएनयू कार्यकारी समिति ने हॉस्टल शुल्क और अन्य शर्तों को वापस लेने की घोषणा की है। 

भारत सरकार के शिक्षा सचिव आर सुब्रमण्यम ने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी कि आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की मदद के लिए भी प्रस्ताव रखा गया है।

आर सुब्रमण्यम ने ट्वीट में लिखा, ''जेएनयू कार्यकारी समिति ने हॉस्टल शुल्क और अन्य शर्तों में बड़ी वापसी की घोषणा की। कार्यसमिति ने आर्थिक तौर पर कमर्जोर वर्ग के विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने की योजना का भी प्रस्ताव रखा है। अब वक्त है कि छात्र कक्षाओं में पहुंचे।''

भारत सरकार के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आर सुब्रमण्यम के ट्वीट को रीट्वीट किया गया है।

बता दें कि जेएनयू के करीब दो हफ्ते से शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग पर अड़े थे। बीते तीन दिनों में छात्रों का विरोध भारी प्रदर्शन में तब्दील हो गया था। बीते सोमवार को विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ पहुंचे मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' को घंटों तक छात्रों के प्रदर्शन का सामना करना पड़ गया था। छात्रों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी होने की खबरें आई थीं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों के प्रदर्शन में तेजी देखते हुए कार्यकारिणी परिषद की बैठक हुई लेकिन उसे परिसर से बाहर आयोजित करना पड़ा। 

वाम दल समर्थित छात्र संगठनों और आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेता भी फीस वृद्धि के खिलाफ एकमत नजर आए। 

इससे पहले सिंगल-सीटर रूम का किराया 20 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 600 रुपये प्रति माह किया जाना था, वहीं, डबल-सीटर रूम का किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति माह किया जाना था।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मानव संसाधन विकास मंत्रालयएजुकेशनमोदी सरकाररमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील