लाइव न्यूज़ :

देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को JNU प्रॉक्टर ने किया तलब

By भाषा | Updated: January 28, 2020 14:06 IST

जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने बताया, ‘‘मुख्य प्रॉक्टर के कार्यालय में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के दफ्तर से शरजील इमाम के खिलाफ 27 जनवरी की एक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू के मुख्य प्रॉक्टर ने शोधछात्र शरजील इमाम को तलब किया।शरजील इमाम पर कई राज्यों में देशद्रोह तथा अन्य आरोपों में मामले दर्ज किये गये हैं।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के मुख्य प्रॉक्टर ने शोधछात्र शरजील इमाम को तलब किया है जिस पर कई राज्यों में देशद्रोह तथा अन्य आरोपों में मामले दर्ज किये गये हैं। शाहीन बाग में प्रदर्शनों के शुरूआती आयोजकों में शामिल इमाम को तीन फरवरी तक प्रॉक्टोरियल कमेटी के समक्ष पेश होने को तथा उसके कथित भड़काऊ भाषणों पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। 

जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने बताया, ‘‘मुख्य प्रॉक्टर के कार्यालय में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के दफ्तर से शरजील इमाम के खिलाफ 27 जनवरी की एक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त हुई है। 

रिपोर्ट में उन खबरों का हवाला दिया गया है जिनके मुताबिक शरजील ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भड़काऊ भाषण देते हुए संविधान में निहित देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए खतरा पैदा किया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘रिपोर्ट में इमाम के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों का जिक्र किया गया है।’’ विश्वविद्यालय के इतिहास अध्ययन केंद्र में पीएचडी छात्र इमाम पर कथित भड़काऊ भाषणों के लिए कई राज्यों में देशद्रोह के मामले दर्ज किये गये हैं। इमाम ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर असम और पूर्वोत्तर को बाकी देश से अलग करने की धमकी दी थी।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए