लाइव न्यूज़ :

जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद के पिता का आरोप, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है बेटी, डीजीपी को पत्र

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 1, 2020 12:36 IST

पुलिस महानिदेशक को लिखे गए पत्र में अपनी बेटी पर आरोप लगाया कि शेहला रशीद देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। डीजीपी को संबोधित 3 पन्नों का पत्र अंग्रेजी में लिखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिता ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी को पत्र लिखा है। डीजीपी को संबोधित 3 पन्नों का पत्र अंग्रेजी में लिखा गया है।

श्रीनगरः जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद पर पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी को पत्र लिखा है। 

शेहला रशीद के पिता अब्दुल राशिद शोरा ने पत्र में लिखा है कि उन्हें डर लग रहा है। बेटी से जान का खतरा है। डीजीपी को पत्र लिखकर कई आरोप लगाए हैं। पुलिस महानिदेशक को लिखे गए पत्र में अपनी बेटी पर आरोप लगाया कि शेहला रशीद देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। डीजीपी को संबोधित 3 पन्नों का पत्र अंग्रेजी में लिखा गया है।

इस मामले में पुलिस की तरफ से प्रतिक्रिया भी आ गई है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने शेहला के पिता के दावे पर कहा कि उन्होंने सत्यापन के लिए अब्दुल राशिद शोरा के पत्र को श्रीनगर के एसएसपी को भेज दिया है।

छात्रनेता और कार्यकर्ता शेहला राशिद के पिता अब्दुल राशिद शोरा ने सोमवार को अपनी बेटी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। शोरा ने बेटी के एनजीओ के खिलाफ जांच शुरू करने की मांग की और आरोप लगाया कि कश्मीर घाटी में राजनीति से जुड़ने के लिए शेहला ने धन लिए थे। हालांकि, शेहला ने अपने पिता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है।

जम्मू और कश्मीर के डीजीपी को लिखे पत्र में, शेहला के पिता अब्दुल राशिद शोरा ने दावा किया कि शेहला ने 'कुख्यात लोगों' से कश्मीर केंद्रित राजनीति में शामिल होने के लिए तीन करोड़ रुपये नकद लिए। उसने उसके बैंक खातों की जांच के लिए कहा है।

शेहला ने अपने पिता के बयान को ‘आधारहीन और बकवास बताया’। शेहला ने कहा कि घरेलू हिंसा के मामले में परिवार द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के बाद एक अदालत ने 17 नवंबर को श्रीनगर आवास में उनके पिता के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। संवाददाता सम्मेलन में पुलिस महानिदेशक को संबोधित तीन पन्ने का एक पत्र जारी करते हुए शोरा ने दावा किया कि उन्हें अपनी बेटी शेहला, उनके सुरक्षा गार्ड, बहन और उनकी मां से जान का खतरा है।

शोरा ने दावा किया, ‘‘उसने (शेहला) कश्मीर में राजनीति में शामिल होने के लिए पूर्व विधायक इंजीनियर राशिद और कारोबारी जहूर वताली से तीन करोड़ रुपये लिए थे।’’ आतंकवाद के वित्तपोषण में कथित संलिप्तता के लिए राशिद और वताली को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछल साल गिरफ्तार किया था।

जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला राजनीति में शामिल हो गयी थीं और आइएएस टॉपर शाह फैसल द्वारा शुरू जेके पॉलिटिकल मूवमेंट की संस्थापक सदस्य बनी थीं। शोरा ने शहला द्वारा चलाए जाने वाले गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ), और अपनी बेटियों और उनकी मां के बैंक खातों की जांच की भी मांग की।

हालांकि, इसके जवाब में शेहला ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘आप में से कई लोगों ने मेरे पिता द्वारा मुझ पर, मेरी मां और बहन पर लगाए गए आरोपों का वीडियो देखा होगा। कम शब्दों में और स्पष्ट तौर पर कहूं तो वह अपनी पत्नी को पीटने वाले, गाली-गलौज करने वाले शख्स हैं। हमने उनके खिलाफ कदम उठाने का फैसला किया और इसके जवाब में उन्होंने यह हथकंडा अपनाया।’’

शेहला ने आरोपों को ‘‘बेबुनियाद और बकवास’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मां ने जीवन भर काफी हिंसा, प्रताड़ना का सामना किया। वह परिवार के कारण चुप रह गयीं। अब हम उनकी (पिता) इस हरकत के खिलाफ बोलने लगे तो उन्होंने भी हमें बदनाम करना शुरू कर दिया।’’ शेहला ने कहा कि किसी को भी उनके पिता द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

शेहला ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि आपमें से बहुत से लोगों ने मेरे जैविक पिता का वो वीडियो देखा होगा, जिसमें वो मेरे और मेरी मम्मी और बहन के खिलाफ अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो वह एक बीवी-बीटर और एक अपमानजनक, नापाक आदमी है, हमने आखिरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है और यह स्टंट उसी की प्रतिक्रिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)शेहला राशिदगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos