लाइव न्यूज़ :

जेएनयू ने 24 छात्रों के संक्रमित होने के बाद अधिकारियों से सतर्क रहने को कहा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शुक्रवार को अधिकारियों को परिसर में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए चौकस रहने और सभी जरूरी कदम उठाने को कहा।

विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि परिसर में वर्तमान में संक्रमण के 27 मामले हैं जिनमें से 24 छात्र हैं।

महामारी की शुरुआत के बाद से जेएनयू में संक्रमण के 281 मामले आ चुके हैं और कर्मचारियों, उनके परिवारों और पेंशन लाभार्थियों के बीच पांच लोगों की मौत हुई।

कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर विश्वविद्यालय ने अधिकारियों और परिसर में रहने वालों को कई तरह के निर्देश दिए हैं जिसमें मास्क पहनने, हाथ साफ करने, उचित दूरी बनाए रखने समेत कई अन्य नियमों के पालन के लिए कहा गया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘छात्रावासों के वार्डन चौकस रहेंगे और कोविड-19 के संबंध में नियमों का पालन करवाने के लिए सभी जरूरती कदम उठाया जाना सुनिश्चित करेंगे।’’

यह भी सलाह दी गयी है कि निर्देशों के पालन के लिए छात्रावासों के छात्रों को जागरूक करने के लिए छात्रावास स्तर पर एक समिति भी बनायी जाएगी।

परिसर के उत्तरी द्वार के जरिए ही आगंतुकों की आवाजाही हो पाएगी।

विश्वविद्यालय ने सुरक्षा गार्ड से बिना मास्क के घूमने वालों की तस्वीरें लेने को कहा है और जोर दिया कि जुर्माना लगाने समेत उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

विश्वविद्यालय ने दुकानदारों, कैंटीन के कर्मचारियों और अन्य लोगों से हर समय मास्क पहनने के नियमों का पालन करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?