लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आधी रात को जवानों ने मार गिराए एक आतंकी, बड़गाम में भी दो आतंकवादी ढेर

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 2, 2018 00:36 IST

किश्तवाड़ जिले में गुरुवार(एक नवंबर) को रात भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) के प्रदेश सचिव अनिल परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अनिल परिहार के साथ इस घटना में उसके भाई की भी मौत हो गई है। 

Open in App

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हैंडवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में फिलहाल सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इधर किश्तवाड़ जिले में गुरुवार(एक नवंबर) को रात भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) के प्रदेश सचिव अनिल परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अनिल परिहार के साथ इस घटना में उसके भाई की भी मौत हो गई है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कुपवाड़ा जिले में मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। खबरों के मुताबिक आतंकियों ने सुरक्षबलों के खेमे पर अचानक हमला किया था, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए, एक आतंकी को मार गिराया। 

बड़गाम जिले में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ बृहस्पतिवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये जबकि सेना का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के खानसाहिब इलाके के जागू में आतंकवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने खोजी दल पर गोलियां चलाईं। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके साथ ही दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से हथियार और आयुध जब्त किए हैं। 

दोनों मारे गए आतंकी कई हमले कर चुके थे

मारे गए आतंकवादी की पहचान बड़गाम के अरिजाल के रहनेवाले मुख्तार अहमद खान और पुलवामा जिले के पंपोर के रहनेवाले मोहम्मद आमिन मीर के रूप में हुई है।  अधिकारी ने बताया, ‘‘ यह दोनों क्षेत्र के सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर कई आतंकी हमले करने में शामिल रहे थे।' उन्होंने बताया कि सेना का जवान भी इस दौरान घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।  अधिकारी ने बताया, ‘‘घायल जवान की हालत स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।' पुलिस ने बताया कि इस बीच बड़गाम जिले में हुए पथराव में एक मीडिया संगठन की ओबी वैन क्षतिग्रस्त हो गयी।  उन्होंने बताया कि मीडियाकर्मी मुठभेड़ की कवरेज के लिए जा रहे थे। रास्ते में हुए पथराव में वैन के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब