लाइव न्यूज़ :

J&K: आतंकवादी लगातार सुरक्षाबलों और नागरिकों को बना रहे निशाना, सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर की फायरिंग

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 28, 2018 19:26 IST

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने मृत उप-निरीक्षक इम्तियाज अहमद मीर को उनकी आई-10 कार से बाहर आने के लिए कहा, जिसके बाद उनके ऊपर फायरिंग कर दी।

Open in App

जम्मू-कश्मीर में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में सेना और सुरक्षाबलों निशाना बनाया है। पुलवामा के चेवा कलां इलाके से सीआईडी में काम करने वाले इम्तियाज मीर का शव बरामद हुआ है। वहीं शोपियां जिले के पोटरवाल गांव में आतंकियों ने सेना की पट्रोलिंग पार्टी पर की फायरिंग की है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने मृत उप-निरीक्षक इम्तियाज अहमद मीर को उनकी आई-10 कार से बाहर आने के लिए कहा, जिसके बाद उनके ऊपर फायरिंग कर दी। मीर वर्तमान में पुलिस विभाग के सीआईडी विंग में तैनात थे।वहीं, आतंकवादियों ने रविवार को ही शोपियां जिले के पोटरवाल गांव में सेना की पट्रोलिंग पार्टी पर की फायरिंग कर दी, जिसके बाद वह वहां से भाग निकले। फायरिंग के बाद सेना ने सर्ट ऑपरेशन शुरू किया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। इसके अलावा सूबे की राजधानी श्रीनगर के हैदरपोरा में आतंकवादियों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी, जिसकी पहचान मुहम्मद अमीन दर के रूप में हुई है। गोलीबारी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।इधर, जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक घर के मालिक को अगवा कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि यहां कुछ दिन पहले सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गये थे और एक विस्फोट में सात असैन्य नागरिकों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर में स्थित कुलगाम जिले के लारू गांव के एक निवासी शीराज अहमद भट को शनिवार शाम में अगवा कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने अगवा किये गये घर के मालिक का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे